अमेठी: जिला पंचायत सदस्य के साथ इन्हौना के दरोगा ने की अभद्रता, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिला पंचायत से दरोगा की अभद्रता का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। गौरतलब हो कि पिछले 5 दिसंबर को अर्पणा यादव के स्वागत कार्यक्रम के दौरान इन्हौना चौराहे पर सिंहपुर ब्लॉक के वार्ड संख्या 12 के जिला पंचायत सदस्य विकास यादव द्वारा लाल रंग की टोपी लगाकर चौराहे पर खड़े होना इन्हौना …

अमेठी। जिला पंचायत से दरोगा की अभद्रता का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। गौरतलब हो कि पिछले 5 दिसंबर को अर्पणा यादव के स्वागत कार्यक्रम के दौरान इन्हौना चौराहे पर सिंहपुर ब्लॉक के वार्ड संख्या 12 के जिला पंचायत सदस्य विकास यादव द्वारा लाल रंग की टोपी लगाकर चौराहे पर खड़े होना इन्हौना पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज तनुज पाल को नागवार गुजरा उन्होंने जिला पंचायत सदस्य विकास यादव को अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जनप्रतिनिधि से अभद्रता करते हुए  गाली गलौज की है और जान माल की धमकी भी दी है ,जिसको लेकर जिला पंचायत सदस्य ने 9 दिसंबर को अपर जिलाधिकारी अमेठी विनोद कुमार पांडे से दरोगा तनुज पाल की शिकायत की है, जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने जिला पंचायत सदस्य को न्याय का भरोसा दिलाया है।

वहीं इस मामले मे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मानवाधिकार आयोग लखनऊ, पिछड़ा वर्ग आयोग लखनऊ,  पुलिस अधीक्षक अमेठी ,अपर पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या ,राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर इन्हौना चौकी के दरोगा तनुज पाल के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

पढ़ें- अमरोहा : रेलवे स्टेशन पर साधारण टिकटों की बिक्री शुरु

जिला पंचायत सदस्य ने दरोगा पर यह आरोप लगाया है कि दरोगा ने उनको देख लेने की धमकी दी है और संगीन मुकदमों में फसाने की बात भी कही है, दरोगा के तानाशाही रवैया को लेकर अमेठी जनपद के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पुलिस विभाग निरंकुश हो गया है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यदि चौकी प्रभारी पर उचित कार्रवाई नहीं की गई जो जल्द ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दरोगा के खिलाफ एकजुट होकर धरना प्रदर्शन के लिए विवश होंगे।

संबंधित समाचार