रायबरेली: माइनर कट जाने से 20 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न, ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जगतपुर विकास क्षेत्र के अंतर्गत डलमऊ पंप कैनाल से निकलने वाली बरेथा माइनर रिसाल के पुरवा के पास कट जाने से लगभग 20 बीघे गेहूं के फसल पानी से भर गई। मामले में किसानों ने नहर विभाग पर सही से नहर की खुदाई ना करवाने का आरोप लगाया है। डलमऊ पंप कैनाल से निकलने …

रायबरेली। जगतपुर विकास क्षेत्र के अंतर्गत डलमऊ पंप कैनाल से निकलने वाली बरेथा माइनर रिसाल के पुरवा के पास कट जाने से लगभग 20 बीघे गेहूं के फसल पानी से भर गई। मामले में किसानों ने नहर विभाग पर सही से नहर की खुदाई ना करवाने का आरोप लगाया है।

डलमऊ पंप कैनाल से निकलने वाली बरेथा माइनर कि लगभग दूरी 5 किलोमीटर है जोकि पूरे धोधे के पास एक नाले में जाकर मिल जाती है। कुछ दिन पूर्व ठेकेदारों के माध्यम से नहर की खुदाई कराई गई थी जिसमें मनमानी की तरीके से खुदाई की गई थी। किसानों की ओर से इसकी शिकायत नहर विभाग के अधिकारियों से की गई लेकिन अधिकारियों ने अनसुना कर दिया। नतीजा यह रहा कि रिशाल के पुरवा के पास माइनर कट गई जिसमें लगभग 20 बीघे गेहूं के फसल में जलभराव हो गया।किसान विद्या देवी, केवला, दशरथ सिंह, बलिकरन, जसोदा, चांदनी, राजेश सिंह, रामप्रसाद, झुग्गी, श्यामलाल, रमेश, रामभवन, सत्यदेव, ननकी, मोनल आदि लोगों ने बताया कि नहर विभाग की लापरवाही के चलते गेहूं की फसल में पानी भर गया है।

कई बार अवर अभियंता  से नहर की खुदाई में शिकायत की गई थी। लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। केवलपुर ग्राम प्रधान तेजभान सिंह ने बताया कि नहर के संबंध मे उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते किसानों की गेहूं की फसल में नुकसान हुआ है।अवर अभियंता राम बहादुर पांडे ने बताया है कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बताया कि किसानों द्वारा नहर की पटरियों को काट लिया है। जिस वजह से दिक्कत हो रही है। खुदाई के संबंध में जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी।

पढ़ें- लखनऊ: ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए लिया गया ये खास निर्णय…

संबंधित समाचार