रायबरेली: 600 बोरी धान और ट्रक समेत वाहन चालक हुआ फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार (रायबरेली)। जिले के रोहनिया ब्लॉक के मसौदाबाद स्थित बालाजी ट्रेडिंग कंपनी से 600 बोरी धान लादकर पीलीभीत के लिए निकला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। एक सप्ताह बाद भी धान भेजे गए स्थान पर ना पहुंचने पर आढ़ती ने ट्रक की खोजबीन शुरू की। चालक का फोन बंद रहा। वहीं, पीड़ित ने कोतवाली …

ऊंचाहार (रायबरेली)। जिले के रोहनिया ब्लॉक के मसौदाबाद स्थित बालाजी ट्रेडिंग कंपनी से 600 बोरी धान लादकर पीलीभीत के लिए निकला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। एक सप्ताह बाद भी धान भेजे गए स्थान पर ना पहुंचने पर आढ़ती ने ट्रक की खोजबीन शुरू की। चालक का फोन बंद रहा।

वहीं, पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के गौसपुर उमरन निवासी महेश राय मसूदाबाद में बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त की दुकान चलाता है। बीते 28 नवंबर को उसने अमेठी जिले के बहादुरपुर जायज स्थित रूद्र सिंह के न्यू सिंह ट्रांसपोर्ट कंपनी से भाड़े पर एक ट्रक मंगाई थी।

जिसमें 600 बोरी यानी 26 टन धान लोडिंग करा दी। जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। चालक ओके ट्रेडिंग कंपनी से धान लेकर पीलीभीत के लिए निकला था। एक सप्ताह बाद भी धान अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा, तो आढ़ती महेश राज ने धान लादकर गए ट्रक की खोजबीन शुरू कर दी।

पढ़ें: बरेली: बदायूं रोड पर बन रहे नाले का मेयर ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को जमकर लगाई फटकार

एक दो बार उसे संपर्क होने के बाद उसका नंबर स्विच ऑफ हो गया। जिसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। परेशान आढ़ती ने शुक्रवार को कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है रिपोर्ट दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार