अयोध्या: श्रमिकों को ठंड से निजात दिलाएगी ‘नेकी की दीवार’, जानें कैसे?
अयोध्या। जिले में कोरोना महामारी की वजह से बंद हुई ‘नेकी की दीवार’ को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को ठंड से श्रमिकों को बचाने के निशुल्क कपड़े बांटे गए। साथ ही शहरवासियों से पुराने कपड़े नेकी की दीवार पर रखने की अपील भी की गई। सिविल लाइन स्थित खपराडीह …
अयोध्या। जिले में कोरोना महामारी की वजह से बंद हुई ‘नेकी की दीवार’ को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को ठंड से श्रमिकों को बचाने के निशुल्क कपड़े बांटे गए। साथ ही शहरवासियों से पुराने कपड़े नेकी की दीवार पर रखने की अपील भी की गई।
सिविल लाइन स्थित खपराडीह कोठी में श्रम आयुक्त कार्यालय में 2019 से उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र की ओर से शुरू किए गए ‘नेकी की दीवार’ के तहत जरूरतमंद श्रमिकों को निशुल्क कपड़े का वितरण किया जा रहा था। बीच में कोरोना महामारी की वजह से इस कार्य को रोक दिया गया था।
अब जनपद में स्थिति नियंत्रण में होने पर कड़ाके की ठंड से परेशान श्रमिकों को देखते हुए उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र की ओर से नेकी की दीवार का शुभारंभ किया गया। इस दौरान दर्जनों श्रमिकों को गर्म कपड़ों का निशुल्क वितरण किया गया। कपड़े पाकर सभी श्रमिक बहुत खुश हुए।
पढ़ें: बरेली: बीएल एग्रो की फैक्ट्री में हुए हादसे में प्रदूषण, श्रम विभाग से मांगी निरीक्षण आख्या
उपश्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने जनपद वासियों से अपील की है कि सभी के घरों से पुराने कपड़ों को कार्यालय में आकर नेकी की दीवार पर टांग देते हैं तो उन श्रमिकों को कपड़ा मिल जाएगा। इस मौके पर सहायक श्रम आयुक्त एके सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र सिंह, सहयोगी गण में विनय कटियार वरिष्ठ सहायक, सिराज हुसैन के अलावा अन्य श्रम विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: CDS जनरल बिपिन रावत की अंतिम यात्रा शुरू, नम आंखों से लोग लगा रहे हैं ‘अमर रहें’ के नारे, दी जाएगी 17 तोपों की सलामी
