बरेली: ट्रेनों और प्लेटफार्म पर अवैध रूप से बिक्री करने वाले 8 वेंडर गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के बरेली जंक्शन पर आरपीएफ ने शुक्रवार को आठ अवैध वेंडर धर दबोचे। यह वेंडर जंक्शन और ट्रेनों में चढ़कर अवैध रूप से माल की ब्रिक्री करते और खाने पीने की चीजों पर अतिरिक्त मूल्य भी वसूलते। आरपीएफ को बीते कई दिनों से इसकी सूचनाएं मिल रही …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के बरेली जंक्शन पर आरपीएफ ने शुक्रवार को आठ अवैध वेंडर धर दबोचे। यह वेंडर जंक्शन और ट्रेनों में चढ़कर अवैध रूप से माल की ब्रिक्री करते और खाने पीने की चीजों पर अतिरिक्त मूल्य भी वसूलते। आरपीएफ को बीते कई दिनों से इसकी सूचनाएं मिल रही थी। जिसके बाद आरपीएफ ने अभियान चलाकर अब इन अवैध बेंडरों की धर पकड़ शुरू कर दी है। इन दिनों अब हर दिन 2 से 4 अवैध वेंडरों को पकड़ा जा रहा है।

शुक्रवार को भी सुबह बरेली जंक्शन आरपीएफ ने अवैध वेंडरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें आठ वेंडर गिरफ्तार किए गए। जो रेल यात्रियों को दुगने दामों में खाद्य वस्तुएं बेच रहे थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके शिशोदिया का कहना है, आठ अवैध वेंडरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, सभी को जेल भेजा जाएगा।

अवैध वेंडरों में महिलाएं भी शामिल
आरपीएफ के मुताबिक गिरफ्तार होने वाले वेंडरों में महिलाएं भी शमिल है। यह भी ट्रेनों में चढ़कर अवैध रूप से वेंडरिंग करती। यात्रियों से खाने पीने वस्तुओं पर कई बार दोगुने और कई बार उससे भी अधिक की वसूली करती। जिन्हें अब गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े-

बरेली: CDS जनरल बिपिन रावत को स्कूलों में दी गई श्रद्धांजलि, नम आंखों से किया याद

संबंधित समाचार