बांदा: प्रधानाध्यापक को बीएसए ने किया निलंबित, जानें क्या मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। जिले के कमासिन क्षेत्र के अन्तर्गत परसौली गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भाग-2 में मिड-डे-मील के खाने में कीड़े निकलने के बाद बच्चों ने खाना खाने से इंकार करते हुए काफी विरोध किया था। मामले की जानकारी होने पर समाचार पत्र में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर को …

बांदा। जिले के कमासिन क्षेत्र के अन्तर्गत परसौली गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भाग-2 में मिड-डे-मील के खाने में कीड़े निकलने के बाद बच्चों ने खाना खाने से इंकार करते हुए काफी विरोध किया था। मामले की जानकारी होने पर समाचार पत्र में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए बीएसए ने एबीएसए को जांच का आदेश दिया और उसकी रिपोर्ट तलब की। एबीएसए की जांच में दोषी पाए गए प्रधानाध्यपक को बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आपको बता दें पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू कमासिन क्षेत्र प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय परसौली दो का है। जहां नौनिहालों ने भोजन में कीडे निकलने की बात कह खाना खाने से इंकार कर दिया था। वजह जानने पर पता चला था कि कीडे मिलने पर छात्र छात्राओं ने खाना खाने से इंकार करते हुए खाना फेंक दिया था। छात्रों ने पूरे मामले से अध्यापकों को अवगत कराया था। लेकिन जब अध्यापकों ने बच्चों को शांतिपूर्वक खाना खाने को कहा तो वह भड़क गये। आनन फानन में कुछ बच्चों ने अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद वहां पर काफी देर तक हंगामा चलता होने के बाद मीडिया के लोगों ने खबर को प्रमुखता से समाचार पत्र में प्रकाशित किया। जिसके बाद बीएसए ने एबीएसए से मामले की रिपोर्ट मांगी थी। जिस पर एबीएसए ने जांच में बच्चों के बयान के आधार पर प्रधानाध्यापक दिरपाल को तत्काल प्रभाव की निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-पंजाब के मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में भजन बजाने का निर्देश भारी विरोध के बाद लिया वापस

संबंधित समाचार