खेलों से बच्चे सीखते हैं अनुशासन: सीडीओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मकबरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बाल क्रीड़ा (खेलों) प्रतियोगिता में तारुन ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि बीकापुर उपविजेता व हैरिंग्टनगंज तृतीय स्थान पर रहा। इसी के साथ प्रतियोगिता का भी समापन हो गया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनिता यादव ने कहा कि खेलों …

अयोध्या। मकबरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बाल क्रीड़ा (खेलों) प्रतियोगिता में तारुन ओवरऑल चैंपियन बना, जबकि बीकापुर उपविजेता व हैरिंग्टनगंज तृतीय स्थान पर रहा। इसी के साथ प्रतियोगिता का भी समापन हो गया।

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनिता यादव ने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चे अनुशासन में रहना सीखते हैं और खेल में जीत से ज्यादा उत्साहित और हार से निराश नहीं होना चाहिए। संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पांडे ने कहा खेल के माध्यम से बच्चे जीवन में श्रेष्ठ करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं। एडी बेसिक राम सागर त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे खेल के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से विकसित होते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष पांडे ने कहा खेल के माध्यम से बच्चों का संपूर्ण विकास होता है।

गोरखपुर: ट्रेनिंग के लिए 11 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा एथलीट हरिकेश

चौरीचौरा क्षेत्र के गांव की पगडंडियों पर दौड़ते दौड़ते एथलीट हरिकेश आज अमेरिका के कोलोराडो की पहाड़ियों में 11 हजार फिट की ऊंचाई पर ट्रेनिंग लेकर एथलीट की दुनियां में इतिहास रचने की तैयारी कर रहे हैं। आर्थिक तंगी से जूझते हुए इस मुकाम पर पहुंचकर बेहतर ट्रेनिंग ले रहे हरिकेश को अमेरिकन कम्पनी अंडर आम स्पोर्ट सहयोग कर रही है। विश्व एथलेटिक्स गेम्स में इतिहास रचने का जज्बा लिए कोलोराडो में 11 हजार फिट की ऊंचाई पर ट्रेनिंग ले रहे हरिकेश अब पूरे जोश में हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-गोरखपुर: ट्रेनिंग के लिए 11 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा एथलीट हरिकेश 

संबंधित समाचार