बाराबंकी: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत
बाराबंकी। थाना फतेहपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दवा लेने बाराबंकी जा रहे एक वृद्ध बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना थाना फतेहपुर के ग्राम दादनपुर निवासी चंद्रशेखर वर्मा (65) वर्ष, अपनी पौत्री अंशिका को उसके …
बाराबंकी। थाना फतेहपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दवा लेने बाराबंकी जा रहे एक वृद्ध बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना थाना फतेहपुर के ग्राम दादनपुर निवासी चंद्रशेखर वर्मा (65) वर्ष, अपनी पौत्री अंशिका को उसके नाना के घर छोड़ने ग्राम अतरवारा थाना जहांगीराबाद जा रहे थे। वहां से उन्हें अपनी दवा लेने बाराबंकी जाना था।
रास्ते में करीब एक बजे सिहाली रोड पर बन्नी सुलेमाबाद गांव के पास कोटे का राशन लोड कर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली संख्या यूपी 41ए 5887 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरे बाइक सवार वृद्ध चंद्रशेखर के सिर में गंभीर चोटें आईं। जिससे कुछ ही देर में उनकी वहीं मौत हो गई। पीछे बैठी आंशिका घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुला कर चंद्रशेखर को सीएचसी फतेहपुर भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-वाराणसी: मस्जिद का मामला अभी ठंडा पड़ा नहीं था कि अब कांग्रेस दफ्तर भी हुआ ‘गुलाबी’, कांग्रेसियों का अल्टीमेटम
जहां पर मौजूद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजन के घर में कोहराम मच गया, वही परिवार व गांव के कई लोग अस्पताल पहुंच गए। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। इस विषय पर थाना प्रभारी संजय मौर्य ने बताया कि ड्राइवर की तलाश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: 14 और 15 दिसंबर को होगी जनपद स्तरीय अंडर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को करना होगा पंजीकरण
