मुरादाबाद : रिश्ता तय करने के बाद नहीं किया निकाह, दर्ज होगा केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। लड़की पक्ष ने लाखों रुपये खर्च करके अपनी बेटी का रिश्ता डेढ़ साल पूर्व तय किया था। बाद में निकाह की तारीख तय करने की बात कहकर लड़के वालों ने टाल दिया। अब डेढ़ साल बाद वह निकाह से मुकर गए। एसएसपी ने मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश …

मुरादाबाद, अमृत विचार। लड़की पक्ष ने लाखों रुपये खर्च करके अपनी बेटी का रिश्ता डेढ़ साल पूर्व तय किया था। बाद में निकाह की तारीख तय करने की बात कहकर लड़के वालों ने टाल दिया। अब डेढ़ साल बाद वह निकाह से मुकर गए। एसएसपी ने मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश मूंढापांडे पुलिस को दिया है।

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव खरगपुर जगतपुर निवासी जाहिद अली ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में अपनी बेटी का रिश्ता पाकबड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ तय किया था। लड़के का पिता 50 लोगों को लेकर उनके घर मंगनी की रस्म पूरी करने आए थे। तब उन्होंने करीब 90 हजार रुपये खर्च किए थे। वह उसी समय निकाह की तारीख निश्चित करना चाहते थे मगर लड़के के पिता ने टाल दिया।

अब डेढ़ साल बाद आरोपी ने निकाह करने से साफ इन्कार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जाहिद अली लड़के वालों के घर गए और समझाने का प्रयास किया मगर वह अपनी जिद पर अड़े रहे। उन्होंने अपनी इज्जत-बेइज्जती की दुहाई भी दी लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। तब पीड़ित ने एसएसपी से अपने होने वाले दामाद और समधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश देने की गुहार लगाई। उन्होंने मूंढापांडे पुलिस को मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार