मुरादाबाद : एसएसपी के दरबार में बैंड बाजे का विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बैंड बाजे का विवाद एसएसपी के आफिस तक पहुंच गया। बैंड संचालक ने कारीगर पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की। उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मिशन कंपाउंड में मोहम्मद सिकंदर की विजय भारत बैंड नाम से दुकान …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बैंड बाजे का विवाद एसएसपी के आफिस तक पहुंच गया। बैंड संचालक ने कारीगर पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की। उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मिशन कंपाउंड में मोहम्मद सिकंदर की विजय भारत बैंड नाम से दुकान है। सिकंदर मांगलिक कार्यक्रमों में बैंड बाजा बजाने का काम करता है। आरोप है कि उसने बैंड बजाने के लिए कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव बाहपुर फरेदी निवासी कारीगर को एक अक्टूबर 2021 से 30 जुलाई 2022 तक एक सीजन के लिए 60 हजार रुपये में तय किया था।

उसने पहली अक्टूबर को उसे अपनी दुकान पर 40 हजार रुपये बतौर पेशगी भी दिए थे। आरोप है कि कारीगर ने वादा खिलाफी करते हुए तय अवधि तक अपना काम नहीं किया। सिकंदर के अनुसार 27 नवंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर गया था। आरोपी उसकी दुकान पर अकेला था।

मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी गल्ले में रखे आठ हजार रुपये और एक बाजा लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने उससे इस संबंध में फोन पर बात की तो आरोपी ने पैसे और बाजा लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धमकी भी दी। एसएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश सिविल लाइंस पुलिस को दिया है।

संबंधित समाचार