सीतापुर: आबकारी विभाग ने अवैध शराब को लेकर कई ठिकानों पर की छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने जिले के कई थानों क्षेत्रों में छापेमारी कर 188 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। साथ ही भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए तैयार की गई लहन नष्ट कराई गई है। इसके अलावा विभागीय टीम ने सिधौली इलाके में ढाबों पर …

सीतापुर। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने जिले के कई थानों क्षेत्रों में छापेमारी कर 188 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। साथ ही भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए तैयार की गई लहन नष्ट कराई गई है। इसके अलावा विभागीय टीम ने सिधौली इलाके में ढाबों पर भी चेकिंग की है। आबकारी विभाग के मुताबिक महोली कोतवाली इलाके के ग्राम गाजीपुर एवं अढ़ौरी गांव में अवैध शराब को लेकर छापेमारी की गई। इसके अलावा पिसावां इलाके के ग्राम देवरिया, हरगांव क्षेत्र के ग्राम हालूपुर, झरेखापुर व सेलूमऊ में टीम ने छापेमारी की है।

छापेमारी के दौरान टीम ने 188 लीटर अवैध कच्ची शराब, 1350 किलो ग्राम लहन व छह अवैध शराब की भट्टियों को पकड़ा है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि इन मामलों को 14 अभियोग पंजीकृत करते हुए ग्रामवासियों को अवैध मदिरा के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक व सचेत भी किया गया। इसके अतिरिक्त सिधौली इलाके में संदिग्ध ढ़ाबों एवं वाहनों का क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र महोली में संयुक्त आबकारी टीम द्वारा फुटकर मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

पीली धातु को सोना बता कर बेचने वाला गिरफ्तार

सीतापुर जिले के कमलापुर पुलिस ने कानपुर के एक युवक को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया युवक पीली धातु को सोना बता कर लोगों को बेच देता था और लोग ठगी का शिकार हो जाते थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक कमलापुर में तैनात दारोगा प्रशांत सिंह भदौरिया, आरक्षी उमेश रजक ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा है।

युवक की पहचान कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के एरूवा रामादेवी गांव निवासी प्रेम पुत्र नारायण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 1800 ग्राम पीली धातु बरामद की है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया युवक पीली धातु को सोना बता कर लोगों को बेचता था। जबकि असल में वह सोना नहीं होता था। उसने कई लोगों को ठगी का शिकार भी बनाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल रवाना कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: गन्ने के खेत में दिखा अजगर, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार