योगी राज में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ा: अजय कुमार लल्लू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में प्रदेश के लगातार तीसरे साल नंबर वन होने पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गया है। मगर कानून व्यवस्था के सुधार के नाम पर पुलिस की बर्बरता ही देखने को मिल रही …

लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मानवाधिकार उल्लंघन के मामले में प्रदेश के लगातार तीसरे साल नंबर वन होने पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ गया है। मगर कानून व्यवस्था के सुधार के नाम पर पुलिस की बर्बरता ही देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ताजा रिपोर्ट किसी भी सरकार के लिए शर्मिंदा करने वाली है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी अपनी पीठ ठोंकने में जुटे हुए हैं।

एनएचआरसी की रिपोर्ट कहती है कि देश भर से आए मानवाधिकार उल्लंघन मामलों में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी सिर्फ उत्तर प्रदेश की है, जो कि बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते दिन कानपुर में एक बच्ची को गोद में लिए व्यक्ति की बर्बर पिटाई का वीडियो वायरल है। जिसमें पुलिस कर्मी बुरी तरह से उसे लाठियों से पीट रहा था।

पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने बनाया पुलिस टीम को निशाना, दो पुलिसकर्मी शहीद, हमलावरों की तलाश शुरू

बच्ची लगातार रो रही थी, इसके बावजूद पुलिस कर्मी को दया नहीं आ रही थी। यह घटना पुलिस बर्बरता का एक नमूना भर है। हकीकत ये है कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ा है और पुलिस बेलगाम हुई है। राजधानी लखनऊ में लूट की घटना हुई, जिसमें दो लोगों को गोली मार दी गई। वहीं, अपराधी निर्भीक घूम रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में Omicron के मिले दो और केस, गुजरात में विदेश से आए पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आकर हुए संक्रमित

संबंधित समाचार