बरेली: विश्व मानवाधिकार दिवस पर बोले- ‘मानवाधिकार संरक्षण हम सभी का दायित्व’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जीआईसी में विश्व मानवाधिकार दिवस पर एनएसएस ईकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मानव अधिकार से संबंधित विभिन्न जानकारी दी। प्रधानाचार्य बीएल गौतम ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1948 में सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा-पत्र स्वीकार किया था। तब से प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को मानव अधिकार के रूप में यह …

बरेली, अमृत विचार। जीआईसी में विश्व मानवाधिकार दिवस पर एनएसएस ईकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को मानव अधिकार से संबंधित विभिन्न जानकारी दी। प्रधानाचार्य बीएल गौतम ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1948 में सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा-पत्र स्वीकार किया था। तब से प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को मानव अधिकार के रूप में यह दिवस मनाया जाता है।

एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डा. नमिता त्रिपाठी ने कहा कि मानवाधिकार किसी भी इंसान के जीवन , आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार है। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य कुसुम लता राजपूत एवं उपप्रधानाचार्य आर के शाक्य, राजेश सक्सेना प्रवक्ता, लक्ष्य कुमार, अमन मौर्य, देवेश सिंह, मुनीश, सौरभ, वाजीब, शिवम सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

मानवाधिकार दिवस पर व्याख्यान आयोजित
साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में भारत में महिला मानवाधिकारियों की स्थिति विषय पर डा. नागेश्वर प्रसाद पूर्व प्राचार्य गन्ना उत्पादक पीजी कॉलेज कॉलेज बहेड़ी ने व्याख्यान दिया। उन्होंने भारतीय संविधान में वर्णित महिलाओं के मूल अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे प्रजातंत्र मजबूत होगा उसी के अनुपात में महिलाओं के अधिकारों में भी वृद्धि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनुपमा मेहरोत्रा ने की। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति पाठक, शिक्षिका मीनू गुप्ता, सुधा गुप्ता व सोनिया हुसैन, छात्रा कुमारी समृद्धि सिंह व अन्य शामिल रहे।

मानवाधिकार दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
जेपीएम कॉलेज के डीएलएड और बीएलएड विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मानव अधिकार दिवस पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का आरंभ संस्थान के डायरेक्टर डॉ. मनोज कांडपाल ने किया। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार दिवस लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक और भौतिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। डीएलएड विभाग की स्लोगन मेकिंग में शिवानी गंगवार ने प्रथम, शिखा ने द्वितीय और भाग्यश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में विशाल कुमार ने प्रथम, सुरभि रानी ने द्वितीय और निशत बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बीएलएड विभाग की स्लोगन प्रतियोगिता में सोनाली सिंह ने प्रथम, अनीशा प्रजापति ने द्वितीय और नीरज शाक्य ने तृतीय स्थान और पोस्टर प्रतियोगिता में अनीशा प्रजापति ने प्रथम, चंचल भगवान ने द्वितीय और शिल्पी रस्तोगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को संस्थान के चेयरमैन व ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष योगेश पटेल, एमडी आर्कि. वैभव पटेल, संयोजक बृजमोहन कोटनाला, निर्णायक मंडल में अंकुर टंडन, सुरेंद्र सिंह एवं यसवाला आदि का सहयोग रहा।

मानवाधिकार संरक्षण हम सभी का दायित्व
बरेली कॉलेज के विधि विभाग में मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानवाधिकार समाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता राजेश चौधरी और मनोविज्ञान के शोधार्थी व सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश शर्मा रहे। विधि विभाग प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार ने छात्र छात्राओं को विधि के क्षेत्र का दायित्व निर्वहन करने के लिए ऐसे ही लोगों से रूबरू होने का मार्ग दिखाया जो किताबी बातों को धरातलीय अनुभव के साथ सत्य में स्थापित करने का आईना दिखा सकें।

कार्यक्रम में लगभग 17 छात्र छात्राओं ने विचार रखे। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. अनुराग मोहन, चीफ प्रॉक्टर डा. श्यामपाल मौर्य, प्राध्यापिका एड. प्रियदर्शिनी रावत, डा. संजय यादव, डा. वीरेंद्र यादव, डा. विजय गंगवार, एड. टीडी भास्कर, एड. रश्मि गंगवार, एड. निधि शंकर, वंश चतुर्वेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर किया गया।

संबंधित समाचार