गरीबी के लिहाज से 2011 की पात्रता सूची में संशोधन की जरूरत: मेनका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को 2024 तक बढ़ाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी का स्वागत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी ने कहा कि असली गरीब को छत मुहैया कराने के लिये 2011 की पात्रता सूची में संशोधन की जरूरत है। अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे …

सुल्तानपुर। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को 2024 तक बढ़ाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी का स्वागत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी ने कहा कि असली गरीब को छत मुहैया कराने के लिये 2011 की पात्रता सूची में संशोधन की जरूरत है।

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को कादीपुर विधानसभा में मेनका गांधी ने कहा कि 2011 में बनी पात्रता सूची में संशोधन करना अनिवार्य है क्योंकि 10 वर्ष पूर्व पात्रता की सूची के लोगो की स्थिति में परिवर्तन भी हुआ है। साथ ही 2011 की सूची में पक्षपात कर जातीय आधार पर सूची बनाई गई थी। उन्होने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर गरीब को छत मुहैया कराएंगे।

यह भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने बनाया पुलिस टीम को निशाना, दो पुलिसकर्मी शहीद, हमलावरों की तलाश शुरू

उन्होने तीन कृषि कानून वापस लिए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि किसान आंदोलन की समाप्ति एक सराहनीय कदम है। पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को साकार रूप दिया है। सुल्तानपुर जिला मुख्यालय पर एक ऐसे पशु चिकित्सालय की स्थापना की जा रही है जो कि पूर्वांचल का अनोखा अस्पताल साबित होगा। इस अस्पताल में हर प्रकार के बेजुबानो के लिए आईपीडी, ओपीडी व ओटी की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। घायल व बीमार बेजुबानो के लिए एंबुलेंस की भी सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-राजनीतिक राय, पत्रकारों को दबाने के लिए राज्य बल का इस्तेमाल कभी नहीं किया जाना चाहिए- अदालत

 

संबंधित समाचार