बरेली: नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, सेवानिवृत्त नौसैनिक पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिक्योरिटी कंपनी में कई पदों पर नौकरी देने का झांसा देकर बेरोजगारों से रुपये ऐंठकर लाखों की ठगी करने वाले सेवानिवृत्त नौसैनिक के खिलाफ बारदरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ बरेली व अन्य जिलों के रहने वाले लोगों ने मिलकर एसएसपी से करीब 11 लाख की ठगी करने …

बरेली, अमृत विचार। सिक्योरिटी कंपनी में कई पदों पर नौकरी देने का झांसा देकर बेरोजगारों से रुपये ऐंठकर लाखों की ठगी करने वाले सेवानिवृत्त नौसैनिक के खिलाफ बारदरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ बरेली व अन्य जिलों के रहने वाले लोगों ने मिलकर एसएसपी से करीब 11 लाख की ठगी करने की शिकायत की थी।

बुधवार को शहजहांपुर के तिलहर निवासी सुखलाल, भुता के सूरजपाल, पीलीभीत के विपिन गंगवार, शाहजहांपुर के कृष्ण विनोद, बीसलपुर के छत्रपाल व रामकिशोर ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की थी। आरोप था कि अगस्त 2021 में सेवानिवृत्त नौसैनिक ने उनके साथ-साथ करीब 54 अन्य लोगों को एनएचएआई का टेंडर मिलने और सिक्योरिटी कंपनी में अलग-अलग पदों पर नौकरी का झांसा दिया था। नौकरी पाने के लिए बेरोजगारों से 18-18 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से सिक्योरिटी राशि के जमा कराकर आरोपी ने 11 लाख की रकम भी हड़प की थी।

करीब 60 लोगों से रुपये लेने के बाद दो माह तक कर्मचारियों से काम कराया और बिना वेतन दिए नौकरी से निकाल दिया था। वहीं मासिक वेतन मांगने पर आरोपी नौसैनिक ने पीड़ितों को एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दे दी। एसएसपी से शिकायत के बाद बारादरी पुलिस ने सेवानिवृत्त नौसैनिक सुरेश चंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और मामले की जांच शुरु की।

बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि शुरूआती जांच में आरोप सही पाए गए हैं। नौसैनिक शहर में दो जगहों पर सिक्योरिटी कंपनी का संचालन करता है। साथ ही दोनों जगहों पर अलग-अलग मोहर का इस्तेमाल करता है।

60 लोगों से 18-18 हजार की सिक्योरिटी राशि लेकर किया था भर्ती, लाखों की रकम की हड़प
सिक्योरिटी कंपनी में कई पदों पर नौकरी देने का झांसा देकर बेरोजगारों से रुपये ऐंठकर लाखों की ठगी करने वाले सेवानिवृत्त नौसैनिक के खिलाफ बारदरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ बरेली व अन्य जिलों के रहने वाले लोगों ने मिलकर एसएसपी से करीब 11 लाख की ठगी करने की शिकायत की थी।

बुधवार को शहजहांपुर के तिलहर निवासी सुखलाल, भुता के सूरजपाल, पीलीभीत के विपिन गंगवार, शाहजहांपुर के कृष्ण विनोद, बीसलपुर के छत्रपाल व रामकिशोर ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की थी। आरोप था कि अगस्त 2021 में सेवानिवृत्त नौसैनिक ने उनके साथ-साथ करीब 54 अन्य लोगों को एनएचएआई का टेंडर मिलने और सिक्योरिटी कंपनी में अलग-अलग पदों पर नौकरी का झांसा दिया था। नौकरी पाने के लिए बेरोजगारों से 18-18 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से सिक्योरिटी राशि के जमा कराकर आरोपी ने 11 लाख की रकम भी हड़प की थी।

करीब 60 लोगों से रुपये लेने के बाद दो माह तक कर्मचारियों से काम कराया और बिना वेतन दिए नौकरी से निकाल दिया था। वहीं मासिक वेतन मांगने पर आरोपी नौसैनिक ने पीड़ितों को एससी एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दे दी। एसएसपी से शिकायत के बाद बारादरी पुलिस ने सेवानिवृत्त नौसैनिक सुरेश चंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और मामले की जांच शुरु की। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि शुरूआती जांच में आरोप सही पाए गए हैं। नौसैनिक शहर में दो जगहों पर सिक्योरिटी कंपनी का संचालन करता है। साथ ही दोनों जगहों पर अलग-अलग मोहर का इस्तेमाल करता है।

संबंधित समाचार