बरेली: उत्तराखंड, बिहार सहित कई राज्यों से ट्रायल के लिए पहुंचे खिलाड़ी
बरेली, अमृत विचार। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) द्वारा आयोजित दो दिवसीय ट्रायल में 232 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पंजीकृत खिलाड़ियों के चयन पर साई के अधिकारियों की मुहर लगनी बाकी है। शुक्रवार को छावनी क्षेत्र स्थित मेजर ध्यानचंद्र स्टेडियम में हॉकी, एथलेटिक्स, सेपक टाकरा खेलों के लिए ट्रायल हुआ। 232 …
बरेली, अमृत विचार। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) द्वारा आयोजित दो दिवसीय ट्रायल में 232 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पंजीकृत खिलाड़ियों के चयन पर साई के अधिकारियों की मुहर लगनी बाकी है। शुक्रवार को छावनी क्षेत्र स्थित मेजर ध्यानचंद्र स्टेडियम में हॉकी, एथलेटिक्स, सेपक टाकरा खेलों के लिए ट्रायल हुआ। 232 खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए पंजीकरण कराकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चयन समिति ने कुल 24 खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण के लिए चयनित किया है। ट्रायल के लिए उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, बिहार आदि राज्यों के खिलाड़ियों ने स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई। हालांकि साई के लखनऊ स्थित रीजनल सेंटर की ओर से खिलाड़ियों के चयन पर मुहर लगनी बाकी है। हॉकी के लिए कुल 134 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। इसके सापेक्ष 9 खिलाड़ियों की संस्तुति हुई है।
एथलेटिक्स में 61 खिलाड़ियों के सापेक्ष 6 और सेपकटाकरा में 19 के सापेक्ष 7 खिलाड़ियों के लिए संस्तुति हुई है। साई प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रायल के लिए सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन कुछ खिलाड़ियों में बेहतर करने की क्षमता को देखते हुए उनकी सिफारिश की गई है। साथ ही जिन खिलाड़ियों में कुछ बारीकियों पर काम करने की जरूरत है उन्हें प्रशिक्षकों द्वारा सुधार करने के लिए टिप्स दिए गए।
