रामपुर: धोखाधड़ी सहित कई मामलों में रवि सक्सेना पर 20 हजार का इनाम घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दुराचार और धोखाधड़ी जैसे मामलों में काफी दिनों से फरार चल रहे पत्रकार रवि सक्सेना पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बीस हजार का इनाम घोषित कर दिया है। उसके बाद भी वह फरार चल रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने कृष्णा विहार के रहने वाले …

रामपुर, अमृत विचार। दुराचार और धोखाधड़ी जैसे मामलों में काफी दिनों से फरार चल रहे पत्रकार रवि सक्सेना पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बीस हजार का इनाम घोषित कर दिया है। उसके बाद भी वह फरार चल रहा है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने कृष्णा विहार के रहने वाले पत्रकार रवि सक्सेना पर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में कुछ माह पहले मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा है। कुछ रोज पहले सिविल लाइन पुलिस ने 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया था। लेकिन उसके बाद भी रवि सक्सेना कोर्ट में पेश नहीं हुआ। पीड़ित ने कई बार पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी।

उसके बाद पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने फरार चल रहे रवि सक्सेना पर 20 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुराचार और धोखाधड़ी सहित कई मामलों में फरार चल रहे आरोपी पर ईनाम घोषित कर दिया है।

संबंधित समाचार