जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाला व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित, दिल्ली में दूसरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिल्ली। जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है। दिल्ली में ओमीक्रोन संक्रमण का यह दूसरा मामला है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि वह एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है और उसे केवल कमजोरी …

दिल्ली। जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया है। दिल्ली में ओमीक्रोन संक्रमण का यह दूसरा मामला है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि वह एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है और उसे केवल कमजोरी है।

उन्होंने बताया कि वह जिम्बाब्वे से भारत लौटा था और उसने दक्षिण अफ्रीका की भी यात्रा की थी। उसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। एलएनजेपी अस्पताल को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए नामित किया गया है।

इससे पहले, रविवार को तंजानिया से दिल्ली लौटा 37 वर्षीय व्यक्ति ओमीक्रोन संक्रमित पाया गया था। वह दिल्ली में ओमीक्रोन का पहला रोगी था। उसका भी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

यह भी पढ़े-

ओमीक्रोन का खतरा: नाइजीरिया से इंदौर लौटे भाई-बहन कोरोना वायरस से मिले संक्रमित

संबंधित समाचार