अयोध्या: फार्मासिस्टों ने दो घंटे का किया कार्य बहिष्कार, जानें क्यों?
अयोध्या। लगातार आवाज उठाने के बावजूद फार्मासिस्ट संवर्ग की मांगे लंबित रहने से खफा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चीफ फार्मासिस्ट विजयपाल के अगुवाई में फार्मासिस्ट ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। चीफ फार्मासिस्ट विजय पाल ने कहा यदि फार्मासिस्ट की मांगों का समाधान शीघ्र नहीं किया जाता …
अयोध्या। लगातार आवाज उठाने के बावजूद फार्मासिस्ट संवर्ग की मांगे लंबित रहने से खफा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चीफ फार्मासिस्ट विजयपाल के अगुवाई में फार्मासिस्ट ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
चीफ फार्मासिस्ट विजय पाल ने कहा यदि फार्मासिस्ट की मांगों का समाधान शीघ्र नहीं किया जाता है तो आगामी 17 दिसंबर से प्रदेश के नेतृत्व और निर्देश पर फार्मासिस्ट सीएचसी पर धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। शनिवार को फार्मासिस्ट ने 2 घंटे कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
इस मौके पर कनिक राम चौधरी, गिरधारी लाल आदि लोग शामिल रहे। फार्मासिस्ट की प्रमुख मांगे संवर्ग का पुनर्गठन, संवर्ग की नियमावली, पोस्टमार्टम भत्ता, एसीपी आदि 20 मांगे शामिल है। प्रदर्शन में नियमित और प्रशिक्षु फार्मासिस्ट शामिल रहे।
अयोध्या: बैंक से 50 हजार निकालकर घर जा रही महिला टप्पेबाजी की हुई शिकार
इन दिनों शहर में टप्पेबाजों का गिरोह सक्रिय हो गया है। अभी हफ्ते भर पहले रिकाबगंज में 20 हजार रुपये की हुई टप्पेबाजी के आरोपी को पुलिस पकड़ भी नहीं सकी थी कि शुक्रवार को आरोपी ने फिर से एक महिला को शिकार बना लिया। केनरा बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रही बुजुर्ग टप्पेबाजी का शिकार हो गई। आरोपी के झांसे में आकर महिला ने 50 हजार रुपये दे दिए। पीड़िता की शिकायत पर थाना कैंट पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना दोपहर डेढ़ बजे की है। सदर बाजार निवासी मीरा देवी ने केनरा बैंक से 50 हजार रुपये निकाले।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या: बैंक से 50 हजार निकालकर घर जा रही महिला टप्पेबाजी की हुई शिकार
