सीतापुर: बेटे ने कुदाल से हमला कर मां को उतारा मौत के घाट, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही मां को कुदाल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही सदरपुर सहित आसपास के चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज …

सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही मां को कुदाल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही सदरपुर सहित आसपास के चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सदरपुर थाना के अन्तर्गत खम्हरिया नानकारी टिकरा गांव में ऊषा देवी (70) पत्नी बालमुकुंद अपने घर में रह रही थी। ऊषा देवी का पुत्र गणेश व निःसंतान भाई तिरजुली नरायन भी काफी समय से इसी घर में अपनी मां व बहन के साथ रहता था। बताते हैं कि ऊषा देवी के पुत्र गणेश की शादी लगभग बीस वर्ष पहले हुई थी। उनके पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा व मारपीट होता रहता था। जिससे तंग आकर गणेश की पत्नी शादी के पांच साल बाद ही उसे छोड़कर अपने घर चली गई थी। तब से नहीं आई। गणेश अपनी मां के पास ही रहता था। खाना भी मां ही खिलाती थी। शुक्रवार को ऊषा देवी का भाई तिरजुली नरायन किसी काम से अपने पैतृक गांव तुलापुर चले गए।

इसी बीच मौका पाकर कलियुगी पुत्र गणेश ने शुक्रवार देर रात कुदाल से हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी। मां को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी भाग निकला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन फानन में सदरपुर सहित थानगांव, रेउसा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

पढ़ें- हरदोई: पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, लॉ एंड आर्डर को लेकर सख्त हुए एसपी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर मृतका के दूसरे बेटे ने तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

संबंधित समाचार