हरदोई: लापरवाही बरतने के चलते दरोगा और सिपाही पर गिरी गाज, हुए निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। एसडीएम सदर पर हुए हमले को लेकर एसपी अजय कुमार ने सीओ सिटी को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में लापरवाह पाए गए हल्का दरोग़ा और सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही इंस्पेक्टर की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने आठ हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। फरार हमलावरों की सरगर्मी …

हरदोई। एसडीएम सदर पर हुए हमले को लेकर एसपी अजय कुमार ने सीओ सिटी को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में लापरवाह पाए गए हल्का दरोग़ा और सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही इंस्पेक्टर की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने आठ हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। फरार हमलावरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

बताते चलें कि शुक्रवार की देर रात पिहानी थाने के हर्रैया पुल के पास हो रहे बालू खनन की जानकारी होने पर एसडीएम सदर दीक्षा जैन वहां पहुंची। इसी दौरान खनन माफियाओं ने उन पर हमला बोल दिया। इस मामले में 10 नामज़द और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एसपी अजय कुमार के मुताबिक आठ हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है।

एसपी ने सीओ सिटी विकास जायसवाल को जांच सौंपी थी। सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट पर एसपी अजय कुमार ने हल्का दरोगा राजेंद्र प्रसाद और बीट सिपाही सुशील पटेल को निलंबित करते हुए इंस्पेक्टर की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया है कि पुलिस की टीमें फरार हमलावरों की तलाश में जुटी हुई हैं। एसपी के इस कदम को लेकर महकमे में खलबली मची हुई है।

अयोध्या में रविवार से बंटेगा राशन, साथ मिलेगा तेल, चना व नमक

दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर अमल कराने की शुरूआत जिले में रविवार से शुरू हो जाएगी। राशन वितरण के साथ तेल, चना व नमक भी अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को मिलेगा।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या में रविवार से बंटेगा राशन, साथ मिलेगा तेल, चना व नमक

संबंधित समाचार