भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर गुड न्यूज ने दी दस्तक, फनी तरीके से लाफ्टर क्वीन ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। टीवी की जानी मानी कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पूरे देश को अपनी कॉमेडी से हंसा के लोट-पोट कराते रहते हैं। सभी को हंसाने वाले इस जोड़े के घर जल्द ही छोटा मेगमान आने वाला है। जी हां, इस बात की जानकारी खुद भारती ने सोशल मीडिया के जरिए दी। …

मुंबई। टीवी की जानी मानी कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पूरे देश को अपनी कॉमेडी से हंसा के लोट-पोट कराते रहते हैं। सभी को हंसाने वाले इस जोड़े के घर जल्द ही छोटा मेगमान आने वाला है। जी हां, इस बात की जानकारी खुद भारती ने सोशल मीडिया के जरिए दी। वीडियो में भारती इस न्यूज को बताते हुए खुशी से नाच रही थीं और साथ ही इमोश्नल भी हो गईं थी। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को दोस्तों के साथ फैंस भी काफी बधाइयां दे रहे हैं।

 देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/CXTrgwjqsHi/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें, भारती ने इस गुड न्यूज को काफी कॉमिक अंदाज़ में शयर किया है। कॉमेडियन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘LOL Life of Limbachiyaa’s’ पर इस बात की जानकारी एक वीडियो अपलोड करते हुए दी है। इस वीडियो का टाइटल है ‘हम मां बनने वाले हैं’। इस वीडियो के जरिए भारती ने न सिर्फ फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया बल्कि ये भी बताया कि जब उन्हें पता चला कि वो मां बनने वाली हैं तब उनका रिएक्शन कैसा था।

पढ़ें- बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान को सऊदी अरब में मिला खास सम्मान

भारती ने इंस्टाग्राम पर भी एक छोटी सी वीडियो शेयर की है। भारती ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ये था हमारा सबसे बड़ा सरप्राइज, रुके क्यों हो… कर दो अब सब्सक्राइब।’ फैंस भारती के लिए बहुत खुश हैं। सभी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को बधाइयां दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 15: सलमान खान को रिप्लेस करनें वाली हैं एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल, देखें…

 

संबंधित समाचार