हरदोई: विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को किया जागरूक
हरदोई। जिले में शनिवार को विद्यालय के बाहर खड़े होकर बच्चों ने सड़क सुरक्षा नियमों में लापरवाही कर रहे लोगों को जागरूक किया। साथ ही लोगों को फूल देकर उनसे यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। बता दें कि विकासखंड मलामा के प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया। बच्चों …
हरदोई। जिले में शनिवार को विद्यालय के बाहर खड़े होकर बच्चों ने सड़क सुरक्षा नियमों में लापरवाही कर रहे लोगों को जागरूक किया। साथ ही लोगों को फूल देकर उनसे यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।
बता दें कि विकासखंड मलामा के प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया। बच्चों ने सड़क पर चल रहे बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात करने वाले और मोटरसाइकिल पर 2 से अधिक बैठे लोगों को जीवन की रक्षा सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।
पढ़ें: पिछली सरकारों की लापरवाही से किसानों को सौ गुना ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी: पीएम मोदी
सभी को पुष्प देकर भविष्य में सभी असावधानियों से बचकर रहना है। क्योंकि जीवन अनमोल है, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का विशेष ध्यान रखना है। बच्चों की इस पहल को देखकर सड़क पर चल रहे राहगीर बहुत ही प्रसंशित दिखे व भविष्य में असावधानियों से बचकर सड़क पर निकलने के लिए प्रेरणा ली। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ के प्रधानाध्यापक गजेंद्र प्रताप सिंह व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
हरदोई: लापरवाही बरतने के चलते दरोगा और सिपाही पर गिरी गाज, हुए निलंबित
एसडीएम सदर पर हुए हमले को लेकर एसपी अजय कुमार ने सीओ सिटी को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में लापरवाह पाए गए हल्का दरोग़ा और सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ ही इंस्पेक्टर की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने आठ हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। फरार हमलावरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार की देर रात पिहानी थाने के हर्रैया पुल के पास हो रहे बालू खनन की जानकारी होने पर एसडीएम सदर दीक्षा जैन वहां पहुंची। इसी दौरान खनन माफियाओं ने उन पर हमला बोल दिया। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
