बाराबंकी: थाना समाधान दिवस का पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, दिए ये निर्देश
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अनुराग वत्स ने आज शनिवार को दरियाबाद कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली पहुंचकर जन समस्याओं को सुनने की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान खुद पुलिस अधीक्षक काफी देर तक थाने में बैठे रहे। और मामले की गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण की प्रक्रिया को जांचने परखने का …
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अनुराग वत्स ने आज शनिवार को दरियाबाद कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली पहुंचकर जन समस्याओं को सुनने की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान खुद पुलिस अधीक्षक काफी देर तक थाने में बैठे रहे। और मामले की गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण की प्रक्रिया को जांचने परखने का काम किया।
पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान थाना समाधान दिवस में आई शिकायत के मामले में जेठौती राजपूतान व आलियाबाद के मामले में लेखपालों के साथ पुलिस कर्मियों को भेजा व मौजूद उपनिरीक्षकों को निर्देश दिया कि जनता की हर समस्या को सावधानी से देखा, सुना और समझा जाए तथा जल्द से जल्द निस्तारण की कार्यवाही किया जाए।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने रजिस्टर नम्बर 4 का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सन्तुष्ट दिखे। इस मौके पर सुरेश चंद्र मिश्रा उपनिरीक्षक सुरेंद्र तिवारी अजय पांडेय व राजस्व निरीक्षक रामदेव शुक्ला लेखपाल चंद्रभानु तिवारी अश्वनी मिश्रा राजेश यादव सहित कोतवाली क्षेत्र के लेखपाल कोतवाली पुलिस के स्टॉप मौजूद रहे।
क्षेत्र का बढ़ाया मान, लोगो, ने की सराहना
दरियाबाद विकासखंड के तिवारीपुर मजरे मेहौरा निवासी मयंक तिवारी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय प्रदर्शन अधिकारी के पद चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। क्षेत्रीय लोगों ने बधाई दी है। मूल रूप से दरियाबाद विकासखंड के मेहौरा मजरे तिवारीपुर निवासी मयंक तिवारी का चयन सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा 2016 में क्षेत्रीय प्रदर्शन अधिकारी के पद पर अनारक्षित वर्ग में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। मयंक तिवारी वर्तमान में लेखपाल के पद पर तहसील नवाबगंज में तैनात है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को किया जागरूक
