रायबरेलीः एसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण, महिला आरक्षियों को दिए ये निर्देश
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा कोतवाली ऊँचाहार पर थाना समाधान दिवस का आयोजन तथा निरीक्षण किया गया। एसपी श्लोक कुमार द्वारा थाना समाधान दिवस पर लोगों की समस्याओं व शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया गया। इसके बाद थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण …
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा कोतवाली ऊँचाहार पर थाना समाधान दिवस का आयोजन तथा निरीक्षण किया गया। एसपी श्लोक कुमार द्वारा थाना समाधान दिवस पर लोगों की समस्याओं व शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
इसके बाद थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुये कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कम्प्यूटर कक्ष व थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति चेक की गयी।
आगन्तुक रजिस्टर, अपराध रजिस्ट, भवन रजिस्टर व अन्य रजिस्टरों को चेक किया गया । माल के रख-रखाव के संबंध में मालखाना रजिस्टर का निरीक्षण किया गया । साथ ही हवालात का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर में निर्माणाधीन बैरक व विवेचना कक्ष की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु रात्रि चेकिंग, पिकैट ड्यूटी, बैरियर ड्यूटी आदि के संबंध में विशेष सक्रियता रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक ऊंचाहार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
घर पर सो रही महिला पर फेंका गया एसिड, हालत गंभीर
रायबरेली में महिलाओं और युवतियों पर एसिड अटैक की घटना थम नहीं रही हैं। अगस्त में महराजगंज में एक युवती पर एसिड फेंका गया था जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं ऊंचाहार के गंधपी मजरे रामसांडा गांव में बीती रात इसी तरह की घटना को अनजाम दिया गया। कमरे में सो रही महिला पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:- रायबरेली: घर पर सो रही महिला पर फेंका गया एसिड, हालत गंभीर
