बाराबंकी: माइनर पर पहुंचे नहर विभाग के अधिकारी, ठेकेदार को लगाई फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। क्षेत्र की उस्मानपुर माइनर की मानक अनुरूप सफाई ना होने पर किसान यूनियन पदाधिकारियों ने बीते दिन एक कर्मचारी को बंधक बनाते हुए धरना शुरू कर दिया था। दूसरी बार नहर सफाई पर असंतुष्ट किसानों ने शनिवार को जांच करने पहुंचे एक्सईएन के समक्ष नारेबाजी करते हुए जगह-जगह छोड़कर की गई सफाई को पुनः …

बाराबंकी। क्षेत्र की उस्मानपुर माइनर की मानक अनुरूप सफाई ना होने पर किसान यूनियन पदाधिकारियों ने बीते दिन एक कर्मचारी को बंधक बनाते हुए धरना शुरू कर दिया था। दूसरी बार नहर सफाई पर असंतुष्ट किसानों ने शनिवार को जांच करने पहुंचे एक्सईएन के समक्ष नारेबाजी करते हुए जगह-जगह छोड़कर की गई सफाई को पुनः कराने की मांग की है।

ऐसा न किए जाने पर किसानों ने 20 मीटर तक नहर पटाई की चेतावनी दी है। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के नवाबगंज रजबहा निकली उस्मानपुर माइनर की सफाई ना होने से किसानों ने बीते दिन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर एक्सईएन राकेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे।

उन्होंने किसानों को समझाते हुए उनकी सफाई किए जाने का बात कही ठेकेदार ठेकेदार रामखेलावन विजय वर्मा राजेश कुमार के संयुक्त रूप से नहर की दूसरी बार सफाई कराई गई मशीन लगाकर सफाई कराई गई। लेकिन की सफाई से किसान असंतुष्ट है और शनिवार को मौके पर जांच करने पहुंचे एक्शन राकेश कुमार वर्मा के सामने किसान यूनियन के नारेबाजी करते हुए कहा कि ठेकेदार ने नहर की सफाई छोड़ छोड़कर दी है। जैसी पानी छोड़े जाने पर खेतों तक सुविधा नहीं मिल सकती है।

पढ़ें: कन्नौज: डीएम ने सभी नगर पालिकाओं में स्ट्रीट वेंडर योजना के कैम्प स्थापित करने के दिए निर्देश

ऐसे में यहां मौजूद किसान असलम तेजपाल सिंह लव कुश प्रेमचंद गणेश वर्मा राम कुमार विश्वजीत सिंह सूर्य सिंह ने बताया कि बचपन के पास ठेकेदार ने सफाई नहीं की गई। इतना ही नहीं 10 किलोमीटर लंबी नहर के पास नेहा की खुदाई तक नहीं की गई तो लोगों ने बताया कि मर जावा तीसरा वाली साड़ी समेत कई आधा दर्जन से अधिक नहरों की सफाई अभी तक नहीं हो पाई है। जबकि एक्सईएन राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि 15 दिसंबर तक नहरों की सफाई कार्य चलता रहेगा।

संबंधित समाचार