कानपुर: जेई के उत्पीड़न से केस्को कर्मचारी ने लगाई फांसी, केस दर्ज
कानपुर। विकासनगर सबस्टेशन में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी सरकारी केस्को कर्मचारी शांति प्रसाद (58) पुत्र बदलू प्रसाद निवासी 91बी मकड़ी खेड़ा थाना नवाबगंज ने जेई विकास केस्को दिवाकर सिंह के उत्पीड़न से त्रस्त होकर फाँसी लगा जान दे दी। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि कुछ महीनों से शांति प्रसाद जेई दिवाकर सिंह से बहुत प्रताड़ित …
कानपुर। विकासनगर सबस्टेशन में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी सरकारी केस्को कर्मचारी शांति प्रसाद (58) पुत्र बदलू प्रसाद निवासी 91बी मकड़ी खेड़ा थाना नवाबगंज ने जेई विकास केस्को दिवाकर सिंह के उत्पीड़न से त्रस्त होकर फाँसी लगा जान दे दी। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि कुछ महीनों से शांति प्रसाद जेई दिवाकर सिंह से बहुत प्रताड़ित थे।
वो बार बार कई लोगों को यह बात बता चुके थे कि जेई दिवाकर सिंह द्वारा उनसे यार्ड की घास छिलवाना, जाले साफ कराना, आदि जैसे छोटे छोटे कार्य जो उनकी सर्विस सेवा में नहीं आते थे वो कार्य भी करवा रहे थे यह बात उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चों से भी कही थी कल रात शांति प्रसाद बहुत ही तनाव में थे जिसके चलते उन्होंने फाँसी लगाकर जान दे दी।
सूचना मिलते ही कई श्रमिक नेता एवं कर्मचारी केस्को महामंत्री दिनेश सिंह भोले के साथ पीड़ित पक्ष के आवास मकड़ी खेड़ा पहुंचे जहां श्रमिक नेताओं ने प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने की मांग एसीपी बृजनारायण सिंह एवं थानाध्यक्ष आशीष द्विवेदी से की। एसीपी बृजनारायण सिंह द्वारा श्रमिक नेताओं को आश्वासन दिया गया कि प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाऐगी।
हिंदुत्व समन्वय समिति ने कस्बे में कैंडल मार्च निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जिले के पतारा कस्बे में शुक्रवार शाम हिंदुत्व समन्वय समिति के द्वारा शहीदों को कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित युवको ने हिंदुस्तान जिन्दाबाद, भारत माता की जय,जय हिंद आदि नारे लगाए। बीते दिनों तमिलनाडु अंतर्गत नीलगिरी जिले के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 सैन्य अफसरों-कर्मियों का निधन देश के लिए बड़ा आघात हैं।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: हिंदुत्व समन्वय समिति ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
