लखनऊ: गृहकर वसूली में सुधार नहीं तो जोनल अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
लखनऊ। गृहकर वसूली की धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने नाराजगी जताते हुए सभी जोनल अधिकारियों को सुधार के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। नगर आयुक्त ने गृहकर वसूली की समीक्षा के दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गृहकर वसूली नहीं बढ़ी तो जोनल अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई …
लखनऊ। गृहकर वसूली की धीमी प्रगति पर नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने नाराजगी जताते हुए सभी जोनल अधिकारियों को सुधार के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। नगर आयुक्त ने गृहकर वसूली की समीक्षा के दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गृहकर वसूली नहीं बढ़ी तो जोनल अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त शनिवार को नगर निगम के आठों जोनों की गृहकर वसूली की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उम्मीद से कम गृहकर वसूली से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए वसूली में वृद्धि करने के लिए सभी जोनल अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त गृहकर वसूली के लिए 26 नवंबर को आयोजित बैठक में अपर नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को अपने-अपने जोनों में न्यूनतम वसूली करने वाले कर अधीक्षकों एवं कर निरीक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मांगी गयी आख्या किसी भी जोनल अधिकारी ने नहीं भेजी।
कल से कार्डधारकों को मिलेगा दोगुना राशन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजधानी के हैवलाक रोड, योजना भवन के पास सरकारी राशन की दुकान पर सुबह 9 बजे मुफ्त डबल राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। पात्र लाभार्थी को एक यूनिट पर हर माह दस किलो राशन मुफ्त मिलेगा। जबकि पहले एक यूनिट पर महीने में पांच किलो राशन मिलता है। अंत्योदय कार्डधारकों को अब 35 की जगह 70 किलो राशन मिलेगा। प्रदेश सरकार के मंत्री सांसद, विधायक, आयोग-निगम-बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, नगरीय निकाय के अध्यक्ष व सदस्य, त्रिस्तरीय पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधि निःशुल्क राशन वितरण करेंगे।
यह भी पढ़ें:-यूपीटीईटी: बदले जायेंगे परीक्षा केन्द्र, आदेश जारी
