बरेली: सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का हुआ समापन
बरेली, अमृत विचार। एसआरएम राजकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय में छह दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोजीपुरा बरेली विधायक बहोरन लाल मौर्य, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ डीके द्विवेदी और कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. डीके मौर्य रहे। कार्यक्रम में डॉ. राघवेंद्र गुप्ता बागेश्वर, उत्तराखंड ने …
बरेली, अमृत विचार। एसआरएम राजकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय में छह दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोजीपुरा बरेली विधायक बहोरन लाल मौर्य, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ डीके द्विवेदी और कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. डीके मौर्य रहे। कार्यक्रम में डॉ. राघवेंद्र गुप्ता बागेश्वर, उत्तराखंड ने चिकित्सकों के अपग्रडेशन के लिए प्रायोजित कार्यक्रमों के लिए आयुष मंत्रालय की सराहना की।
कलिंगा नगर उड़ीसा से आये डॉ लिंकन ने कहा कि कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा वर्तमान में की जा रही रोगी चिकित्सा के बारे में सभी प्रशिक्षुओं को अपग्रेड किया गया है। झारखण्ड से आये डॉ अवधनाथ यादव ने कार्यक्रम में पंचकर्म एवं फार्माकोविजिलेन्स विशेषज्ञ डॉ. गालिब के कार्य को सराहनीय बताया।
आयोजन सचिव डॉ संतोष कुमार ने सम्पूर्ण कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रशिक्षुओं को विधायक और अन्य अतिथियों ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। डॉ अतुल कुमार कार्यक्रम समन्वयक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नितिन शर्मा ने किया।
