बरेली: शादी का झांसा देकर प्रेमिका से सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाट, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। तीन साल तक एक युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमी शारीरिक संबंध बनाता रहा और फिर शादी से इनकार कर दिया। धोखे से प्रेमिका को घर बुलाकर प्रेमी की मां और बहन ने उसके जेवरात लूट लिए। इसके बाद युवती को अगवा कर प्रेमी और उसके भाई ने कई दिनों तक …
बरेली, अमृत विचार। तीन साल तक एक युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमी शारीरिक संबंध बनाता रहा और फिर शादी से इनकार कर दिया। धोखे से प्रेमिका को घर बुलाकर प्रेमी की मां और बहन ने उसके जेवरात लूट लिए। इसके बाद युवती को अगवा कर प्रेमी और उसके भाई ने कई दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो व फोटो खींचकर उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेंच दिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर युवती ने इज्जतनगर पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि नवाबगंज के बरौर गांव की रहने वाले जमीर अहमद के साथ तीन साल से वह प्रेम संबंध में थी। जमीर तीन सालों तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। इसके साथ ही प्रेमी ने उसके अश्लील वीडियो व फोटो भी खींच लिए थे।
बताया कि 4 अगस्त 2021 को प्रेमी ने उसे इज्जतनगर स्थित डेलापीर अपने घर बुलाया, जहां उसकी मां राबिया, बहन नीलोफर और भाई फैसल ने उसके जेवरात लूट लिए और फिर ऑटो रिक्शा से अगवा करके किसी अन्य व्यक्ति के घर ले गए। आरोप है कि वहां प्रेमी और उसके भाई ने उसे छह दिनों तक बंधक बनाकर रखा और सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दिल्ली में बेचने की धमकी दी और कोरे कागज पर जबरन युवती के हस्ताक्षर करा लिए। युवती ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने 50 हजार रुपये लेकर उसका सौदा कर दिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह डेलापीर पहुंची और परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने मामले की शिकायत इज्जनतगर पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को कोर्ट के आदेश पर इज्जनतगर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, लूटपाट व अपहरण की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
