बरेली: बाजार के तालाब में डूबने से चली गई युवक की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हाफिजगंज। बाजार के पास तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक को बचाने को जब तक लोग तालाब में कूदे तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। प्रधानपति ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। कस्बा हाफिजगंज का माजिद अली पुत्र जाकिर अली गांव में …

हाफिजगंज। बाजार के पास तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक को बचाने को जब तक लोग तालाब में कूदे तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। प्रधानपति ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। कस्बा हाफिजगंज का माजिद अली पुत्र जाकिर अली गांव में बाजार के पास स्थित तालाब किनारे बैठा था।

समय करीब 4 बजे तालाब में पड़ी सिंघाड़े तोड़ने की कश्ती जो पानी में डूब चुकी थी वह उसे निकालने के लिए गया। इसी दौरान माजिद अली तालाब में डूब गया। शोर-शराबा होने पर लोग उसे बचाने के लिए तालाब में घुसे लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। मृतक माजिद अली की छोटी दो बेटियां है।

परिजनों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। प्रधानपति मोहम्मद कलीम आजाद ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

संबंधित समाचार