आज का राशिफल | 12 दिसंबर, 2021
मेष राशि आज घर में किसी कारणवश कलह हो सकती है। अति शीघ्रता में काम बिगड़े के आसार बन रहे हैं। नई परियोजनाओं में निवेश न करें। घुटनों में दर्द से पीड़ित लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। वृष राशि आज उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आनन्द …
मेष राशि
आज घर में किसी कारणवश कलह हो सकती है। अति शीघ्रता में काम बिगड़े के आसार बन रहे हैं। नई परियोजनाओं में निवेश न करें। घुटनों में दर्द से पीड़ित लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
वृष राशि
आज उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आनन्द लेंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। बच्चों के साथ चर्चा कर सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजक फिल्मों और गपशप का आनन्द उठायेंगे।
मिथुन राशि
आज गृहस्थ जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। व्यापारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा निर्भर न रहें। अन्य दिनों की तुलना में आज आप अपने काम को लेकर काफी ऊर्जावान और गतिशील रहेंगे।
कर्क राशि
आज विद्यार्थी नए कोर्स को जॉइन करने का प्लान बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। धार्मिक स्थल पर समय बिताना पसंद करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना बन रही है। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें।
सिंह राशि
आज दाम्पत्य जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य कम रहेगा। अहंकार की भावना का त्याग करें। छोटी-छोटी बातों को गम्भीरता से न लें। वरना लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधा आयेगी।
कन्या राशि
आज बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। प्रेम विवाह के लिए परिवार की अनुमति मिल सकती है। नई योजनाओं के लिए समय बहुत शुभ है। घर की साज-सज्जा के लिए आप मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं।
तुला राशि
आज व्यापार में आपको कुछ सुधार करना पड़ेगा। मन की उलझनें दूर होंगी। रुके हुए कार्यों को निपटाने के लिए दिन उत्तम है। सभी कार्यों को बारीकी से अंजाम देंगे। शत्रुओं को कमजोर समझने की भूल न करें।
वृश्चिक राशि
आज किसी नकारात्मक बात से मन दुखी हो सकता है। आपकी उदारता का लोग गलत लाभ उठा सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी दूर होगी। दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। सेमिनार आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।
धनु राशि
आज अपने करियर को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। मन में कुछ हिचकिचाहट की भावना रहेगी। प्रेम को लेकर धोखा खा सकते हैं। आपकी रचनात्मकता और कार्यकुशलता में कुछ कमी आ सकती है। ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें।
मकर राशि
आज छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। पड़ोसियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप जो भी योजना बनायेंगे वो सफल होगी। व्यवसाय में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशि
आज दूसरों के मामलों में अपनी राय न दें। वाणी पर संयम रखें। काम के दबाव के कारण लापरवाही हो सकती है। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या होने की सम्भावना है। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। वैवाहिक जीवन को पर्याप्त समय अवश्य दें।
मीन राशि
आज आप कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन जबर्दस्त रहेगा। आप आराम के मूड में रहेंगे। व्यापार में साझेदारी करना लाभकारी होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपको काफी लाभ देगी।
