Omicron टेस्ट रिपोर्ट के लिए नहीं करना होगा 4 दिन इंतजार, 2 घंटों में पता चलेगा ‘सटीक’ रिजल्ट
भारत ओमिक्रोन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अभी ओमिक्रोन संक्रमण का पता लगाने के लिए तीन से चार दिन का वक्त लग जाता है। आईसीएमआर (ICMR) के वैज्ञानिकों ने ओमिक्रोन वेरिएंट की जांच के लिए एक किट विकसित की है। ओमिक्रोन टेस्टिंग के लिए ये किट पूर्वोत्तर के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने …
भारत ओमिक्रोन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अभी ओमिक्रोन संक्रमण का पता लगाने के लिए तीन से चार दिन का वक्त लग जाता है। आईसीएमआर (ICMR) के वैज्ञानिकों ने ओमिक्रोन वेरिएंट की जांच के लिए एक किट विकसित की है। ओमिक्रोन टेस्टिंग के लिए ये किट पूर्वोत्तर के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बनाई है। इस किट के जरिए महज दो घंटे में ही सटीक रिपोर्ट मिल जाएगी।
असम के वैज्ञानिक डॉ. विश्वज्योति बोरकाकोटी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों की एक टीम ने परीक्षण किट विकसित की है। इस किट में जांच के लिए हाइड्रोलिसिस आरटी-पीसीआर (RT-PCR) सिस्टम अपनाई जाती है। महज दो घंटे में ओमिक्रोन संक्रमण का पता लगाया जा सकता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार लैब में टेस्टिंग के दौरान इस किट के नतीजे 100 फीसदी तक सटीक पाए गए हैं। अब इसके नतीजों को पुणे स्थित नेशनल वॉयरोलॉजी इंस्टीट्यूट में टेस्ट किया जा रहा है। किट को अब आरएमआरसी डिब्रूगढ़ के डिजाइन के आधार पर तैयार किया जाएगा।
ओमिक्रोन संक्रमण टेस्टिंग के लिए किट को बनाने की जिम्मेदारी कोलकाता स्थित बायोटेक कंपनी जीसीसी बायोटेक को दी गई है।उम्मीद जताई जा रही है कि अगले एक हफ्ते में ये किट बाजार में आ जाएगी।
यह भी पढ़े-
पहाड़ों में हुई बर्फबारी से दिल्ली में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
