सोनभद्र में कार-ट्रक में भिड़ंत, दो लोगों की हुई मौत..तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के पीपरी क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को बताया कि देर रात बिड़ला मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट से जन्मदिन की पार्टी मनाकर सात लोग एक कार …

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के पीपरी क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को बताया कि देर रात बिड़ला मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट से जन्मदिन की पार्टी मनाकर सात लोग एक कार में सवार होकर मुर्धवा स्थित अपने घर जा रहे थे।

तभी रेणुकूट मुख्य चौराहे पर पीछे से आ रही ट्रक का अगला टायर अचानक फट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर कार को तेजी से धक्का मार दीया। इस हादसे में कार पर सवार चंचल कुमारी (15) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरुणा दुबे (58) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

पढ़ें: भारत में 24 घंटे में कोविड-19 के 7,774 नए मामले आए सामने, 560 दिनों में सबसे कम

हादसे में घायल मनोरमा दुबे (54), पीहू (6),सर्व ओझा (6) ,पूजा दूबे (23) और अभय दूबे (25) को हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया। जहां मनोरमा, पीहू और सर्व ओझा की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें वाराणसी के लिए रेफर किया गया।

लखनऊ: बाइक सवार बदमाशों ने की 4 राउंड की फायरिंग, एक युवक घायल

राजधानी में फायरिंग के वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों अलीगंज में ज्वेलर्स की शॉप उसके बाद जानकीपुरम में खनन मामले को लेकर उनके मित्रों ने ही अपने दोस्त को गोली मार दी थी। लखनऊ के चहल-पहल इलाकों में माना जाने वाला इलाका तालकटोरा में कल बदमाशों ने ऐसी ही एक वारदात को अंजाम दिया। तालकटोरा इलाके में कर्बला के पास बीते शनिवार सरेआम बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 राउंड फायरिंग की। पड़ोस स्थित प्रिंटिंग प्रेस से लौट रहे सोनू के हाथ में एक गोली लग गई। और अधिक जानकारी के यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार