पूर्वी चीन के तट पर मालवाहक जहाज के पलटने से चार की मौत, सात लापता
जिनान। चीन के पूर्वी तट पर रविवार को एक मालवाहक जहाज के डूबने से चालक दल के चार लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य सदस्य लापता हैं। परिवहन मंत्रालय के बेइहाई रेस्क्यू ब्यूरो ने कहा कि बचाव दल चालक दल के सात सदस्यों की तलाश कर रहे हैं, जो आज सुबह पूर्वी चीन …
जिनान। चीन के पूर्वी तट पर रविवार को एक मालवाहक जहाज के डूबने से चालक दल के चार लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य सदस्य लापता हैं। परिवहन मंत्रालय के बेइहाई रेस्क्यू ब्यूरो ने कहा कि बचाव दल चालक दल के सात सदस्यों की तलाश कर रहे हैं, जो आज सुबह पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के यंताई शहर के तट पर मालवाहक जहाज के डूबने के बाद लापता हो गए थे।
रेस्क्यू ब्यूरो को इस दुर्घटना की रिपोर्ट सुबह चार बजकर 43 मिनट पर मिली। उन्होंने कहा कि जब यह दुर्घटना घटी उस समय मालवाहक जहाज में चालक दल के 14 सदस्य सवार थे। अभी तक तीन लोगों को बचा लिया गया है और अन्य चार मृत पाए गए तथा सात लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि लापता चालक दल के सदस्यों की पता लगाने के लिए एक बचाव हेलीकॉप्टर और एक पोत भेजा गया है।
