अयोध्या: ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’ के आखिरी दिन यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के आखिरी दिन यातायात पुलिस ने शहर के कई इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाया गया। साथ ही लोगों को जागरूक रहने का निर्देश देते हुए सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए। एसएसपी शैलेश पांडे के निर्देश में सड़क सुरक्षा सप्ताह का …

अयोध्या। जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के आखिरी दिन यातायात पुलिस ने शहर के कई इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाया गया। साथ ही लोगों को जागरूक रहने का निर्देश देते हुए सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए। एसएसपी शैलेश पांडे के निर्देश में सड़क सुरक्षा सप्ताह का अभियान चलाया गया था।

आखिरी दिन शनिवार को सीओ यातायात डॉ. राजेश तिवारी के नेतृत्व में शहर के शांति चौक व नाका पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 100 से भी अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर लगाया गया। डॉ. राजेश ने बताया कि ठंड के आते ही कोहरा शुरू हो जाता है।

पढ़ें: हरदोई: तेल पूजन के दौरान बच्चे के ऊपर गिरा दरवाजा, मौत

रात में हाईवे पर चल रहे बड़े वाहनों में रिफ्लेक्टर न लगा होने की वजह से हादसे होते हैं। इसी कारण कई वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाया गया व लोगों को लगाने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात के नियम भी बताए गए।

अयोध्या: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में चार गिरफ्तार

थाना गोसाईगंज पुलिस ने कब्रिस्तान की भूमि पर डॉ आम्बेडकर की प्रतिमा लगाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर सरकारी भूमि की अपूर्णित क्षति करने व धार्मिक भावनओं को ठेस पहुंचाने और गवाही को धमकाने के मामले में कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान निर्मल कुमार बौद्ध, अजूब शाह, मंशाराम, पहाड़ी निवासी ग्राम भैसोलिया, भिटौरा थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या के रूप में हुई। गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले गोसाईगंज कोतवाली इलाके में कब्रिस्तान की जमीन पर रातों-रात आम्बेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार