रायबरेली: राशन की दुकानों पर निशुल्क राशन वितरण का हुआ शुभारम्भ
रायबरेली। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार रायबरेली की गल्ला मंडी स्थल सहित अन्य उचित दर दुकानों पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को गेहूं, चावल वितरण के साथ-साथ रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, साबुत चना एवं आयोडाइज्ड नमक का निशुल्क वितरण कार्यक्रम हुआ। पहले …
रायबरेली। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार रायबरेली की गल्ला मंडी स्थल सहित अन्य उचित दर दुकानों पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को गेहूं, चावल वितरण के साथ-साथ रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, साबुत चना एवं आयोडाइज्ड नमक का निशुल्क वितरण कार्यक्रम हुआ।
पहले दिन जिले की 300 कोटे की दुकानों में राशन वितरित किया गया। इसमें 50 दुकानों पर जिले के जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में राशन वितरण हुआ। विधायक, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुख आदि ने खाद्य सामग्री का वितरण कराया। वहीं कोरोना टीका लगवा चुके गरीबों को राशन देने में प्राथमिकता दी गई।
जिले में 5.57 लाख कार्डधारकों में इस माह दाल, तेल और नमक का वितरण होना है। जिले में 5572.13 क्विंटल चना, 5572.13 क्विंटल नमक और 5,57,213 लीटर रिफाइंड ऑयल गरीबों में बांटने का लक्ष्य रखा गया है। 5,56,655 लीटर रिफाइंड ऑयल मिल चुका है। 1516 क्विंटल चना मिल चुका है। 5254.81 क्विंटल नमक मिल चुका है।
शहर में राशन वितरण का शुभारम्भ कोटेदार अनूप व वार्ड 15 के सदस्य मुन्ना किया गया। इसी प्रकार नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव व उनके पति मुकेश श्रीवास्तव ने भी निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया गया। उपस्थित लोगों द्वारा सरकार द्वारा निशुल्क राशन वितरण के लिए सरकार की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का शुक्रिया अदा किया।
जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला ने बताया कि जिले को 5572.13 क्विंटल चना मिलना था, लेकिन किन्हीं कारणों से अब तक 1516 क्विंटल ही चना आ चुका है। 4056 क्विंटल चना जल्द ही आ जाएगा। नमक की भी कुछ मात्रा कम आ सकी है। उन्होंने कहा कि जिन कार्डधारकों को वितरण के दौरान चना और नमक नहीं मिल पाएगा, उन्हें उपलब्ध होते ही चना, नमक उपलब्ध कराया जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही पर्याप्त मात्रा में चना आते ही वितरण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पीआरवी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन पुलिस कर्मी गंभीर
