सपा गठबंधन पार्टी को जिता कर बनाएं अखिलेश की सरकार: ओपी राजभर
रेउसा/सीतापुर। सेवता विधानसभा के रेउसा में भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले रविवार को राष्ट्र उदय पार्टी द्वारा पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत को सम्बोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पाल, बघेल, धनगर समाज से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन प्रत्याशियों …
रेउसा/सीतापुर। सेवता विधानसभा के रेउसा में भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले रविवार को राष्ट्र उदय पार्टी द्वारा पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत को सम्बोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पाल, बघेल, धनगर समाज से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन प्रत्याशियों को जिता कर उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनाने की अपील की।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा गठबंधन सरकार बनने पर बिजली, शिक्षा, इलाज मुफ्त किया जाएगा। ओम प्रकाश राजभर कहा कि जातिगत जनगणना हमारा वादा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल, बुंदेलखंड में हमारी ताकत दिख चुकी है, अभी आगे और दिखेगी। सभा में राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी जाति या धर्म से नहीं है। हमारी सोच समाज को एकजुट करना है। पाल, बघेल, धनकर समाज को आगे लाना है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: 300 से ज्यादा NHM कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी, सिर्फ आश्वासन देकर चले गए मुख्यमंत्री
कार्यक्रम का संचालन आशीष सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को केके पाल, रामआसरे पाल, रामविजय मौर्य, प्रकाश रावत, महेश पाल, मलखान सिंह, महेश पाल, राम विजय मौर्य, खुशीराम गौतम, राममिलन, जयकरन यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। साथ ही समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील भी की। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
