सीतापुर: अभियान चला कर कार्यकर्ताओं ने बनाए भाजपा के सदस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सदस्यता अभियान के तहत रविवार को नगर के आलमनगर शक्ति केंद्र पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों को ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि भाजपा एक संस्कार युक्त पार्टी है। भाजपा की विचारधारा समाज सेवा के द्वारा समाज के …

सीतापुर। सदस्यता अभियान के तहत रविवार को नगर के आलमनगर शक्ति केंद्र पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों को ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि भाजपा एक संस्कार युक्त पार्टी है। भाजपा की विचारधारा समाज सेवा के द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने की है।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ का जो पौधा लगाया था। आज वह भाजपा रूपी वटवृक्ष बनकर 20 करोड़ सदस्यो वाले विश्व के सबसे बड़े दल के रूप में देश की सेवा कर रही है। संजय मिश्र ने कहा कि मोदी और योगी सरकारे भाजपा की रीति-नीति व परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ‘भोला’ ने कहा कि पूरे नगर में सदस्यता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। शक्ति केंद्र संयोजक राम लखन कश्यप ने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों में उत्साह और विश्वास है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष विनोद गुप्ता, बूथ अध्यक्ष मनोज प्रजापति, आशीष जायसवाल, मुन्ना लाल शुक्ला, हृदयेश सिंह, नत्थू लाल मिश्रा, अतुल बाजपेई आदि पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

दिव्यांग प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

सीतापुर। शनिवार को पंचायत भवन के नेहरू हॉल में दिव्यांग प्रकोष्ठ द्वारा जिला दिव्यांग जन सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र भाजपा मुकेश मिश्रा मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने दिव्यांगों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का ज्ञापन भी ग्रहण किया।

साथ ही देश के लाल व आर्मी की शान स्वर्गीय विपिन रावत श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रकोष्ठ के संयोजक अवध बिहारी मिश्रा, सह संयोजक संजय अवस्थी, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, बाबू राम जोशी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश संयोजक पूनम मिश्रा, विष्णु कांत मिश्रा, प्रधान पूजा चौधरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री धामी का हल्द्वानी दौरा बना राहगीरों के लिए सिरदर्द, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन चालक

संबंधित समाचार