लखनऊ: बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नहीं थम रहा वारदातों का सिलसिला एक बार कृष्णा नगर के विजय नगर में बदमाशों ने युवक को मारी गोली। सर पर गोली लगने से मौक़े पर ही युवक ने तोड़ा दम। आपको बता दें राजधानी लखनऊ में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आये दिन किसी भी …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नहीं थम रहा वारदातों का सिलसिला एक बार कृष्णा नगर के विजय नगर में बदमाशों ने युवक को मारी गोली। सर पर गोली लगने से मौक़े पर ही युवक ने तोड़ा दम। आपको बता दें राजधानी लखनऊ में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आये दिन किसी भी व्यक्ति की हत्या कर मौके से फरार हो रहें हैं। ऐसा ही एक मामला कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के विजयनगर से सामने आया है।

जहां पर बाइक सवार बदमाशों ने ठेकेदार महेंद्र प्रताप को गोली मार दी। इसके बाद बड़ी आसानी से फ़रार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन युवक को उपचार के लिए लोक बंधु अस्पताल ले गई जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गयीं हैं। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने युवक को चार गोलियां मारी हैं।

युवक तुड़वा रहा था बिल्डिंग

फिलहाल पुलिस इस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। वहीं मौके पर फोरेंसिक टीम पहुँच गयी है। इस घटना से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। बता दें कि जिस वक्त बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है उस समय ठेकेदार महेंद्र विजयनगर में एक बिल्डिंग तुड़वा रहा था। इसी दौरान कुछ बाइक सवार बदमाश पहुंचे और वह ताबड़तोड़ महेंद्र के ऊपर गोलियां चलाने लगे। गोली सिर के पास लगने की वजह से वह मौके पर ही गिर गया। इस गोलीकांड के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

आधार से हुई शिनाख्त

डीसीपी मध्य ख्याति गर्ग ने बताया कि आज शाम करीब 6 बजे आसपास डायल 112 के माध्यम से एक सूचना मिली की विजय नगर चौकी के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल ले गई जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास से एक आधार कार्ड मिला है जिससे उनकी पहचान हुई है। उन्होंने बताया कि उनके दो पते लिखे हैं जिसमें एक काकोरी का है तो वहीं दूसरा सआदतगंज का है। पुलिस को उनके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है जिसको कब्जे में ले लिया गया है। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: सरेशाम हुई वारदात, चाकू से वार कर काटी युवक की गर्दन

संबंधित समाचार