बाराबंकी: शादी में जा रहे पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर
बाराबंकी। जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की शाम पूरे परिवार शादी में शामिल होने ऑटो बुक करके सूरतगंज के ग्राम पैतेपुर के लिये निकला था। रास्ते में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से ऑटो पलटने की सूचना पास में चेकिंग कर रही पुलिस को मिलते ही सभी घायलों को पास के सीएचसी पहुंचाया …
बाराबंकी। जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की शाम पूरे परिवार शादी में शामिल होने ऑटो बुक करके सूरतगंज के ग्राम पैतेपुर के लिये निकला था। रास्ते में अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से ऑटो पलटने की सूचना पास में चेकिंग कर रही पुलिस को मिलते ही सभी घायलों को पास के सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पिता-पुत्र को मृत बता दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद निवासी संजय (40) अपनी पत्नी और 14 वर्षीय पुत्र हर्ष के साथ ऑटो करके पैतेपुर शादी के निमंत्रण में शामिल होने निकला था। सद्दीपुर मार्ग पर अनियंत्रित रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर में ऑटो पलटने से उसके नीचे पूरा परिवार दब गया। पास में चेकिंग लगाये जहांगीराबाद थाना की पुलिस को सूचना मिलते सभी को ऑटो से निकाल कर देवा कोतवाली क्षेत्र के छपरा सीएचसी पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें:-बरेली: शादी कराने के लिए ड्राइवर बेटे को बताया सरकारी डॉक्टर, शादी के बाद खुल गई पोल तो मचा हंगामा
उपस्थित चिकित्सकों ने जाँच में पिता संजय और उसके पुत्र हर्ष को जांच करके मृत घोषित कर दिया। वही संजय की पत्नी को उपचार के लिये जिला अस्पताल रैफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी घायलों को 20 मिनट में सीएचसी पहुंचा दिया था लेकिन दोनों की जान नहीं बचायी जा सकी, उन्होंने बताया यह भी बताया कि किस गाड़ी से हादसा हुआ यह जाँच का विषय है क्योंकि चालक मौके से फरार हो चुका था।
