सीतापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से वैन सवार युवक की मौत
महोली/सीतापुर। कोतवाली इलाके में वजीर नगर मार्ग पर कुसैला गांव के करीब रविवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के मारुति वैन में टक्कर मार दी। जिससे वैन सवार युवक की मौत हो गई। घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही …
महोली/सीतापुर। कोतवाली इलाके में वजीर नगर मार्ग पर कुसैला गांव के करीब रविवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के मारुति वैन में टक्कर मार दी। जिससे वैन सवार युवक की मौत हो गई। घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। महोली कोतवाली क्षेत्र ग्राम किशुनापुर निवासी सतीश कुमार (26) पुत्र देवदत्त गौतम मारुति वैन पर सवार होकर गांव जा रहा था।
इसी दौरान हाईवे से वजीरनगर मार्ग पर कुसैला के पास अज्ञात वाहन ने वैन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पाताबोझ चौकी इंचार्ज राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहन व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नाले में गिरी कार, फौजी सहित तीन दोस्तों की गई जान
थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक तेज रफ्तार कार कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पानी से भरे नदी के गहरे नाले में जा समाई। इस हादसे में एक फौजी सहित तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों दोस्त कार से क्षेत्र के ही गुड़ैचा चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी बांसुरा स्थित पंचपीर मजार के निकट तीव्र मोड़ पर यह हादसा हो गया। ग्रामीणों ने तीनों को काफी मशक्कत से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दाैड़ गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीनों मृतकों के परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए मौजूदा व पूर्व विधायक भी पहुंचे। किनारे लगाया। उसके बाद तीनों लोगों को सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: खुशियां मनाने को ली थी छुट्टियां, लेकिन मातम में बदल गया माहौल
