कानपुर: पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक से की मारपीट, छत से फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घाटमपुर/कानपुर। उदईपुर गांव निवासी अकित पुत्र रामबाबू ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही अनिल पुत्र रज्जन ने आज उसे उसके ही घर में घुसकर डंडों से मारा व छत से फेंक दिया। अमित ने ये भी बताया कि करीब छः महीने पहले अनिल के भाई सुनील अपनी विक्रम से उसे …

घाटमपुर/कानपुर। उदईपुर गांव निवासी अकित पुत्र रामबाबू ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही अनिल पुत्र रज्जन ने आज उसे उसके ही घर में घुसकर डंडों से मारा व छत से फेंक दिया। अमित ने ये भी बताया कि करीब छः महीने पहले अनिल के भाई सुनील अपनी विक्रम से उसे लेकर अपनी ससुराल उन्नाव गया था वहीं पर विक्रम पलट गई थी। जिसमें सुनील की मौत हो गई थी और हमारा पैर टूट गया।

जिसके बाद मैं अपनी रिश्तेदारी में रह कर इलाज करा रहा था। आज जब हम अपने गांव आए तब सुनील के भाई अनिल ने मुझे मेरे ही घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट की और मुझे छत से फेंक दिया। साढ़ थाना प्रभारी पवन तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है घायल को भीतरगांव मेडिकल के लिए भेजा गया है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो दिन पूर्व से युवक लापता गुमसुदगी दर्ज

घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी श्री राम कुरील ने पुलिश को लिखित रूप से बताया कि हमारा लड़का राघवेंद्र बीते 9 दिसम्बर को गांव के ही जय सिंह उर्फ कल्लू के साथ कानपुर जाजमऊ से कार्य कर वापस आ रहा था। रास्ते में जय सिंह ने राघवेंद्र को शराब पिलाई जिसमे दोनों से वाद विवाद हुआ। जय सिंह ने एक बजे रात फोन किया कि राघवेंद्र को आकार ले जाओ। जब मैं साढ़ कस्बा ठेके पहुँचातो वहाँ मेरा लड़का नहीं मिला।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: पेंशन कटौती के खिलाफ उपवास पर बैठे वरिष्ठ नागरिक, बोले- चुनाव में भाजपा को देंगे जवाब

संबंधित समाचार