बरेली: 20 हजार की रिश्वत लेकर मांस विक्रेता को छोड़ा, वीडियो वायरल
हाफिजगंज, अमृत विचार। गोकशी में जेल भेजने की धमकी देकर हिरासत में लिए एक मांस विक्रेता को देर रात तक पहले थाने में बैठाया गया। इसके बाद 20 हजार रुपये की रिश्वत लेकर छोड़ दिया। यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। थाने में हिरासत में बैठे एक मांस विक्रेता ने ऑनलाइन 11 हजार …
हाफिजगंज, अमृत विचार। गोकशी में जेल भेजने की धमकी देकर हिरासत में लिए एक मांस विक्रेता को देर रात तक पहले थाने में बैठाया गया। इसके बाद 20 हजार रुपये की रिश्वत लेकर छोड़ दिया। यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। थाने में हिरासत में बैठे एक मांस विक्रेता ने ऑनलाइन 11 हजार रुपये एक नेता के रिश्तेदार के खाते में स्थानान्तरण किए। एक सिपाही दुकान पर रात में ही जाकर रुपये लेने गया। यहां युवक को यह कहते हुए छोड़ दिया कि किसी को बताने पर उसको गोकशी में जेल भेज दिया जाएगा। मांस विक्रेता ने थाने में हिरासत में बैठकर प्रकरण की वीडियो बनाने के साथ ही दूसरी वीडियो अपनी बातबीती सुनाते हुए बनाई। इसके बाद दोनों वीडियो वायरल कर दीं।
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी एक मांस विक्रेता युवक को 7 दिसंबर को हिरासत में लिया गया। जिसने अपने मोबाइल को चोरी छिपे हिरासत में छोड़ने के नाम पर रुपये मांगने व एक नेता के रिश्तेदार के खाते में पैसे डालने की वीडियो बना ली। तुरंत छोड़ने के एवज में यह सब डीलिंग हुई। बाकी बचे 9 हजार रुपये सिपाही ने पकड़े गये युवक को मोटरसाईकिल पर बैठाकर उसकी दुकान के गल्ला से निकलवाकर रात में ही ले लिए। रुपये मिलने के बाद मांस विक्रेता को छोड़ दिया। रुपये वसूले जाने से परेशान दुकानदार ने वीडियो बनकार वायरल कर दी। वीडियो में दिखाया गया है कि वह हिरासत में बैठा है।
सामने थाने पर एक नेता बैठा है, जो पुलिस के सामने छुड़वाने की बात कर रहा है। उसने अपने ही एक रिश्तेदार के खाते में 11 हजार रुपये डलवाये। रुपये डलने के बाद उसने जब तुरंत छोड़ने को कहा तो बचे 9 हजार रुपये मांगे तो वहां बैठा नेता मुंशी को बिना बताये छुड़ाकर ले जाने लगा। तब मुंशी ने कहा कि इंस्पेक्टर साहब से बात कर लो तो नेता ने कहा कि उनकी बात हो गयी है। इसके बाद वह उसे छुड़ाकर ले गया। आरोप है कि घर पर उसके साथ डीलिंग में शामिल सिपाही भी उसके साथ गया। उसके गल्ले से रुपये निकलवाने के बाद ही छोड़ दिया। पकड़े गये मांस विक्रेता ने अपना वीडियो बनाकर वायरल किया है। जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों में रोष बना हुआ है।
वर्जन-
मुझे वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। वीडियो मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। लगाए गए आरोप वीडियो में सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। – प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक
