राजधानी में बीती रात रही पारे में गिरावट की पहली रात, आने वाले दो-तीन दिन और बढ़ेगी ठंड…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में बीती रात इस ठंड की सबसे सर्द रात रही है। बीती रात अब तक की पारे में गिरावट की पहली रात रही है। राजधानी में अब कड़ाके की ठंड वाले दिन शुरू होने वाले हैं। ऐसे में मौसम ने भी करवट ले ली है। बीती रात इस सत्र की …

लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में बीती रात इस ठंड की सबसे सर्द रात रही है। बीती रात अब तक की पारे में गिरावट की पहली रात रही है। राजधानी में अब कड़ाके की ठंड वाले दिन शुरू होने वाले हैं। ऐसे में मौसम ने भी करवट ले ली है। बीती रात इस सत्र की सबसे ठंडी रात रही है। दिन का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे खिसक कर आ गया है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड को दस्तक देने वाले हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विच्छेद का असर मौसम पर भी दिखाई देगा। 1 सप्ताह के भीतर राज्य में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, अरब सागर के ऊपर तैयार हुए निम्न हवा के दबाव क्षेत्र के कारण पिछले दिसंबर से बादलों की आवाजाही का दौर जारी है।

ये भी पढ़ें- तय हुई यूपीटीईटी 2021 की नई डेट, जानें कब होगी परीक्षा…

राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस आ गया। यह इस सत्र का सबसे कम तापमान है। वहीं दिन का तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक फिलहाल मौसम साफ रहेगा। सुबह जून रहेगी और दिन में आसमान खुलेगा। कुछ ऐसे सिस्टम नजर आ रहे हैं कि तापमान में गिरावट होगी। अंबर के अंत तक राजधानी में कड़ाके की ठंड के साथ ठिठुरन भी रहेगी।

दर्ज किया गया अधिकतम तापमान: 24. 2 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान: 8.4° सेल्सियस

सूर्योदय: 6.45 बजे

सूर्यास्त: 5.14 बजे

 

संबंधित समाचार