अशोक गहलोत बोले- राहुल की सोच हिन्दुत्ववाद के नाम पर की जा रही नफरत का अंत होना चाहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच है कि हिन्दू धर्म के मूल स्वरूप को बिगाड़कर हिन्दुत्ववाद के नाम पर भाजपा-आरएसएस द्वारा की जा रही नफरत एवं हिंसा की राजनीति का देशहित में अंत होना चाहिए। गहलोत ने राहुल गांधी के कांग्रेस की …

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच है कि हिन्दू धर्म के मूल स्वरूप को बिगाड़कर हिन्दुत्ववाद के नाम पर भाजपा-आरएसएस द्वारा की जा रही नफरत एवं हिंसा की राजनीति का देशहित में अंत होना चाहिए।

गहलोत ने राहुल गांधी के कांग्रेस की महंगाई हटाओं रैली में हिन्दू और हिन्दुत्ववादी पर दिए बयान के चर्चा में आने के बाद सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिन्दू एवं छद्म हिन्दुत्ववादी में वही अंतर है जो गांधीजी एवं गोडसे में था। असल मायने में हिन्दू सत्य, अहिंसा एवं सद्भाव में विश्वास रखता है।

कट्टरता एवं चरमवाद किसी भी धर्म में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, प्यार, भाईचारा एवं सहिष्णुता को मानने वाला व्यक्ति हिन्दू है। हिन्दू किसी से नफरत नहीं करते एवं सभी धर्मों का सम्मान करते हैं जबकि छद्म हिन्दुत्ववादी हिंसा, असहिष्णुता एवं घृणा फैलाने में भरोसा रखते हैं।

उल्लेखनीय है कि गांधी के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने राहुल गांधी को हिन्दु, हिन्दुत्ववाद एवं राष्ट्रवाद के खिलाफ बताया। उधर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी ट्वीट कर गांधी के बयान पर सवाल उठाये।

यह भी पढ़े-

लोस: सोनिया गांधी ने की CBSE के प्रश्नपत्र में ‘महिला-विरोधी’ गद्यांश पर सरकार से की माफी की मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका