काशी पहुंचकर अभिभूत हूं: पीएम मोदी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये रूप में विश्व फलक पर अवतरित हो रहे काशी विश्वनाथ धाम परिसर का आज लोकार्पण करने के लिये वाराणसी पहुंचकर कहा कि वह यहां पहुंचकर अभिभूत हैं। मोदी ने सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी पहुंचने बाद काशी विश्वनाथ परिसर में काल भैरव मंदिर में लगभग 11 …
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये रूप में विश्व फलक पर अवतरित हो रहे काशी विश्वनाथ धाम परिसर का आज लोकार्पण करने के लिये वाराणसी पहुंचकर कहा कि वह यहां पहुंचकर अभिभूत हैं। मोदी ने सोमवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी पहुंचने बाद काशी विश्वनाथ परिसर में काल भैरव मंदिर में लगभग 11 बजे पूजा अर्चना की।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “काशी पहुंचकर अभिभूत हूं। कुछ देर बाद ही हम सभी काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे। इससे पहले मैंने काशी के कोतवाल काल भैरव जी के दर्शन किए। वाराणसी पहुंचने पर हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मोदी की अगवानी की।
हवाई अड्डे से मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर पहुंचे। जहां काल भैरव मंदिर में दर्शन कर मोदी ने योगी के साथ मंदिर परिसर में नवनिर्मित भवनों का मुआयना किया। इसके बाद वह गंगा के तट पर जेटी पहुंचे।
पढ़ें: एकजुट होकर वोट किया तो अगला उपमुख्यमंत्री मुसलमान होगा: ओवैसी
जेटी पर तैनात रो-रो बोट ‘अलकनंदा’ पर सवार होकर मोदी और योगी ने ललिता घाट तक का लगभग 20 मिनट का सफर तय किया। इस बीच गंगा तट पर खड़े स्थानीय लोगों और मंदिर परिसर में पहुंचे दर्शनार्थियों का मोदी ने अलकनंदा से अभिवादन स्वीकार किया।
सीएम योगी ने जताया पीएम मोदी का आभार
उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक नगरी वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम परिसर को नया स्वरूप देने की योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मागदर्शन में पूर्ण होने पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी का आभार जताया है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को नवनिर्मित परिसर का भव्य कार्यक्रम में लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय काशी प्रवास पर वाराणसी आगमन से पहले योगी ने आज तड़के काशी विश्वनाथ धाम परिसर का निरीक्षण किया। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
