बहराइच में टूरिस्ट बस पलटी, आठ लोग घायल..दो गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिला मुख्यालय भिनगा से यात्रियों को ले जा रही एक टूरिस्ट बस सोमवार को लखनऊ-बहराइच मार्ग पर हरचन्दा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गये। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय …

बहराइच। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिला मुख्यालय भिनगा से यात्रियों को ले जा रही एक टूरिस्ट बस सोमवार को लखनऊ-बहराइच मार्ग पर हरचन्दा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गये। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में 48 यात्री सवार थे। जिनमें से आठ यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाकर भर्ती कराया।

सीओ कमलेश सिंह ने बताया कि बस हादसे में कैसरगंज थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव निवासी अल्हाज अहमद (35) पुत्र अलमुद्दीन, श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली अंतर्गत बनकटवा गांव निवासी कमरुद्दीन (40) पुत्र अल्लामा हुसैन, लौकीपुरवा गांव निवासी वसीम (25) अख्तर हुसैन और फखरुद्दीन (37) अल्लामा, लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव निवासी गुलाब (45) पत्नी श्री राम, लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अफजल (57) पुत्र मोहम्मद शरीफ समेत आठ लोग घायल हो गए।

पढ़ें: फार्मासिस्ट एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन जारी, नहीं मिल रहे इंजेक्शन और दवाईयां

सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। सीओ के मुताबिक वसीम और अफजल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं, एसडीएम महेश कुमार कैथल ने बताया कि भिनगा से लखनऊ जा रही टूरिस्ट बस में 45 यात्री सवार थे। बस के परमिट और अन्य कागजातों की जांच की जा रही है। श्रावस्ती जिला के भिनगा से प्राइवेट और सरकारी बसों का संचालन होता है। यहांपर विभिन्न प्रदेश और देश के लोग बौद्ध स्थली का भ्रमण करने आते हैं। सोमवार को टूरिस्ट बस यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। बस जरवल रोड थाना अंतर्गत बहराइच लखनऊ मार्ग हरचन्दा मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

संबंधित समाचार