अयोध्या: दीक्षांत समारोह पर 495 छात्रों को दी जाएंगी डिग्री, कृषि विश्वविद्यालय ने जारी की सूची
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ डीके द्विवेदी ने 23वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किए जाने वाले स्वर्ण पदक व डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह …
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ डीके द्विवेदी ने 23वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किए जाने वाले स्वर्ण पदक व डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची जारी कर दी है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि परिषद के निर्णय व सक्षम अधिकारी के अनुमोदन उपरांत 20 दिसंबर को होने वाले विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह पर कुलाधिपति, कुलपति व विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान किए जाने वालों की सूची जारी कर दी गई है।
पढ़ें: सीतापुर: करोड़ों की साइबर ठगी के आरोप में दबोचा गया रेउसा का युवक, जानें पूरा मामला
जिसमें कुलाधिपति स्वर्ण पदक 7, कुलपति स्वर्ण पदक की 11 और विश्वविद्यालय स्नातक/ स्नातकोत्तर/ पीएचडी स्वर्ण पदक 7 छात्रों को प्रदान किया जाएगा। समारोह में स्नातक स्तर पर 291, स्नातकोत्तर स्तर पर 156 व पीएचडी के लिए 48 छात्रों को (कुल 495) डिग्री प्रदान की जाएगी।
अयोध्या: बुधवार को होगा भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्रियों का आगमन
भगवान श्रीराम की पावन धरती अयोध्या में बुधवार को भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्रियों का आगमन होना है। सभी रामलला का दर्शन कर ना सिर्फ कृतार्थ होंगे बल्कि उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में भगवा परचम स्थापित करने का आशीर्वाद भी मांगेंगे। साथ ही अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण कार्य और विकास मॉडल को भी देखेंगे। पहली बार इतने प्रदेशों से आ रहे मुख्यमंत्रियों के आवभगत की तैयारियों में प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
