कन्नौज: नाली बनाने का विरोध करने पर शिक्षक पर हमला, जानें पूरा मामला
तालग्राम (कन्नौज )। जिले में खेत की खाई गिराकर नाली बनाने का विरोध करने पर तीन दबंगों ने शिक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, शिक्षक के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बता दें कि नैपालपुर गांव निवासी …
तालग्राम (कन्नौज )। जिले में खेत की खाई गिराकर नाली बनाने का विरोध करने पर तीन दबंगों ने शिक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, शिक्षक के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बता दें कि नैपालपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि रविवार सुबह उनका छोटा भाई जीतसिंह खेतों की तरफ गया था। गांव के नीरज, महेंद्र पुत्रगण शिवशंकर और राजेश उर्फ हेतराम पुत्र फूलचंद उसके खेत की खाई गिराकर नाली खोद रहे थे। मना किया तो महेंद्र ने जान से मारने की नीयत से सिर में फावड़ा मार दिया। जिससे भाई बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।
पढ़ें: रायबरेलीः महिला की हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त
इसके बाद आरोपियों ने लाठी डंडों से भी पीटा और शोर सुन वह भतीजे पीयुष के साथ उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। जब जान बचाकर भागे तो ईंट-पत्थर चलाए और बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके अलावा तीनों घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां से जीतसिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कन्नौज: डीजे संचालक की हत्या के मिले सुराग, पुलिस कर रही पूछताछ
सिकंदरपुर में रविवार को हुई डीजे संचालक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। और अधिक खबरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
